आचार संहिता की आड़ में कारोबारियों को लूट रहे हैं पुलिसवाले
यूपी चुनाव के माहौल में आचार संहिता के नाम पर पुलिसवाले कारोबारियों को लूट रहे हैं।
मुरादाबाद। उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद में चुनाव आचार संहिता की आड़ में किस तरह कारोबारियों को पुलिस वाले लूट रहे हैं और चैकिंग के नाम पर लोगो को परेशान किया जा रहा हैं इस बात का खुलासा उस वक्त हुआ जब दिल्ली के एक कारोबारी से मुरादाबाद में दो पुलिस वालों ने चैकिंग के नाम पर एक लाख रूपये लूट लिए।

कारोबारी ने दिल्ली पहुँच कर फोन से इसकी जानकारी मुरादाबाद के कारोबारी को दी जिसके बाद मामला बढ़ता देख एक पुलिस वाला इलाके के पार्षद के पास पहुँच गया और उसके पैर पकड़ कर मागी मांगते हुए मामला निपटवा देने की गुहार लगाने लगा। पार्षद ने पुलिस वाले की वीडियो बनवा कर उसे सोशल मीडिया में वायरल कर दी। जिसके बाद पुलिस की फजीहत होने पर आला अधिकारियों के आदेश पर दोनों पुलिस वालों के खिलाफ मुरादाबाद कोतवाली में लूट का मुकदमा लिखा गया और दोनों आरोपी सिपाहियों को गिरफ्तार भी कर लिया गया है ।
हालाँकि शुरू में अधिकारी जांच का बहाना बना कर पुलिस वालों को बचाने की कोशिश कर रहे थे लेकिन जैसे ही सोशल मीडिया के ज़रिये नेता जी के पैर पकड़ कर माफ़ी मांगने वाला सिपाही का ये वीडियो तेज़ी से वायरल हुआ तो अधिकारियों की आँख खुली और लुटेरे पुलिस वालो को गिरफ्तार किया गया।












Click it and Unblock the Notifications