बेंगलुरू में नए साल के जश्न पर पुलिस का सख्त पहरा, 1 बजे से लग जाएगा कर्फ्यू, DCP ने बताया किससे लें मदद
नए साल की पूर्व संध्या पर बेंगलुरू के सार्वजनिक स्थानों पर नागरिकों की सुरक्षा खासतौर पर महिलाओं की सुरक्षा के लिए बेंगलुरु पुलिस और यातायात विभाग ने कमर कस ली है। जश्न के दौरान भारी ट्रैफिक को संभालने और नशे में गाड़ी चलाने पर अंकुश लगाने के लिए बेंगलुरु ट्रैफिक पुलिस (BTP) की 3,000 पुलिस बल मंगलवार रात को ड्यूटी पर तैनात रहेगा और रात भर सड़कों पर गश्त करेगा।
इसके अलावा बेंगलुरु शहर और पूरे राज्य में कोई अप्रिय घटना न घटे इसके लिए वरिष्ठ अधिकारियों, नागरिक सुरक्षा कर्मचारियों सहित अन्य लोगों को शामिल करते हुए 11,830 कर्मियों की एक महत्वपूर्ण बल को तैनात किया गया है।

संयुक्त पुलिस आयुक्त (यातायात) एमएन अनुचेथ ने ये भी जानकारी दी कि नए साल की पूर्व संध्या पर बेंगलुरू में अतिरिक्त 300-400 ट्रैफिक वार्डन और होम गार्ड सड़कों की निगरानी में सहायता करेंगे। इसके साथ ही डीसीपी एमएन अनुचेथ ने बताया कि और क्या प्रबंध किए गए हैं। बेंगलुरू पुलिस ने बताया रात 1 बजे तक ही जश्न मनाने और अन्य गतिविधियों की अनुमति होगी, 1 बजे से बेंगलुरू में सख्त कर्फ्यू रहेगा।
डीसीपी एमएन अनुचेथ ने भी बताया कि महिलाओं की सुरक्षा के लिए पुलिस का बेंगलुरू में हर तरफ कड़ा पहरा रहेगा। इसके साथ ही उन्होंने कहा पुलिस के इमरजेंसी नंबर पर शिकायत मिलते ही तुंरत कार्रवाई की जाएगी।
ऑटो अधिक कीमत वसूलते हैं तो इस नंबर पर करें शिकायत
डीएच को दिए इंटरव्यू में डीसीपी एमएन अनुचेथ ने बताया कि हमने ऑटो यूनियन के साथ बात की है और ओचरचार्जिंग या सर्च प्राइजिंग ना लगाने का निर्देश दिया है। इसके साथ ही उन्होंने बताया कि ऑटो या टैक्सी से अधिक कीमत वसूलने की शिकायत लोग 112 पर कर सकते हैं, सख्त कार्रवाई की जाएगी।
तैनात किए गए 11,830 पुलिसकर्मी
वहीं कर्नाटक के गृह मंत्री जी परमेश्वर ने नए साल के जश्न के लिए बेंगलुरु और पूरे राज्य में व्यापक सुरक्षा उपायों को लागू करने के बारे में साेमवाार को एक आदेश जारी किया था। उन्होंने बताया कि बेंगलुरु पुलिस ने नए साल की पूर्व संध्या पर भीड़-भाड़ वाले इलाकों में कड़ी सुरक्षा और सतर्क यातायात प्रबंधन शामिल है। बेंगलुरू और राज्य भर में वरिष्ठ अधिकारियों, नागरिक सुरक्षा कर्मचारियों सहित अन्य लोगों को शामिल करते हुए 11,830 कर्मियों की एक महत्वपूर्ण बल को तैनात किया गया है
जश्न के नाम पर उपद्रव किया तो खैर नहीं
परमेश्वर ने लोगों से जश्न मनाने के समय शांति बनाए रखने की अपील की और उन्होंने कड़ी चेतावनी देते हुए कहा "हमने उन लोगों को चेतावनी दी है जो गड़बड़ी पैदा करना चाहते हैं तो हमने उनके लिए खास प्रबंध किए हैं हजारों पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया है, और मैं जनता से अपील करता हूं कि वे किसी भी अप्रिय घटना में शामिल न हों।"












Click it and Unblock the Notifications