फर्जी डीसीपी बनकर तीन साल में 300 लोगों से वसूले पैसे

नई दिल्ली। फर्जीवाड़े की एक नई फिल्मी कहानी सामने आई है। आपने अक्सर फिल्मों में देखा होगा कि फर्जी पुलिस बनकर आदमी लोगों के साथ ठगी करता है और उनके साथ अवैध वसूली करता है। लेकिन अब दिल्ली में ऐसा मामला सामने आया है, जहां फर्जी डीसीपी बनकर तीन साल तक आरोपी लोगों को चूना लगाता रहा और वसूली करता रहा, लेकिन पुलिस को इसकी भनक तक नहीं लगी। जानकारी के अनुसार यह आरोपी पहले डीटीसी में बस ड्राइवर था।

arrest

पुलिस ने धर दबोचा
आरोपी ने खुद को डीसीपी बताकर और पुलिस की वर्दी पहनकर लोगों में खूब रौब गांठीष वह ट्रक और ऑटो वालों से उगाही करता था। लेकिन जब शुक्रवार की सुबह वह धौला कुआं से एक टाटा-407 के ड्राइवर से पैसा वसूल रहा था, तभी कैंट थाना के पुलिस ने उसे पकड़ लिया। जिला पुलिस के अनुसार सुनील त्यागी नाम का व्यक्ति फर्जी आईपीएस अधिकारी बनकर लोगों से उगाही करता था। वह मूल रूप से हरियाणा के सोनीपत का रहने वाला है।

इसे भी पढ़ें- यूपी: विवेक तिवारी हत्या मामले में भाजपा विधायक ने सीएम को कार्रवाई करने के लिए लिखा पत्र, जाने क्या कहा

ड्राइवर की नकौरी से संतुष्ट नहीं था
आरोपी सुनील त्यागी दिल्ली के उत्तरम नगर में अकेले रहता है और वह डीटीसी में ठेके पर ड्राइवर है। यही नहीं पूछताछ में उसने बताया कि वह सिर्फ 12वीं तक पढ़ा है, लेकिन ड्राइवर की नौकरी से वह संतुष्ट नहीं था, जिसकी वजह से उसने अधिक पैसा कमाने की योजना बनाई। इस दौरान उसे इस बात का विचार आया कि फर्जी डीसीपी बनकर वह लोगों से उगाही कर सकता है। जिसके बाद उसने एक फर्जी डीसीपी का आईडी कार्ड भी बनवा लिया।

300 लोगों के साथ ठगी
यही नहीं आरोपी ने अपनी कार की नंबर प्लेट पर स्टार भी लगा लिया था, जोकि डीआईजी या उससे उपर के वरिष्ठ अधिकारी अपनी गाड़ी पर लगाने के लिए अधिकृत होते हैं। पुलिस के अनुसार आरोपी ने पिछले तीन साल में 300 से ज्यादा लोगों के साथ ठगी की है और उनसे पैसे की वसूली की है।

इसे भी पढ़ें- विवेक तिवारी का 'कातिल' खुद को समझता है सिंघम, फेसबुक पर लिखा 'पीके, द रॉयल जाट'

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+