जामिया में फायरिंग करने वाले शख्स पर हत्या की कोशिश का मामला दर्ज

नई दिल्ली। दिल्ली के जामिया मिलिया इस्लामिया इलाके में फायरिंग करने वाले शख्स पर मामला दर्ज कर लिया गया है। दिल्ली पुलिस ने फायरिंग करने वाले नाबालिग शख्स के खिलाफ IPC की धारा 307 और आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

 Police Case against the person who brandished a gun and opened fire in Jamia area today

जामिया में हुई इस फायरिंग के मामले को दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच को सौंप दिया गया है। जामिया मिल्या इस्लामिया यूनिवर्सिटी के छात्रों और पूर्व छात्रों ने न्यू प्रेंड कॉलोनी पुलिस स्टेशन पर पहुंचकर फायरिंग करने वाले नाबालिग शख्स के खिलाफ मामला दर्ज करने की मांग की। जिसके बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।
इस फायरिंग में घायल हुए छात्र शादाब की हालत स्थिर है। एम्स में उसका इलाज चल रहा है। गौरतलब है कि गुरुवार को जामिया इलाके में नागरिकता संशोधन अधिनियम (सीएए) और एनआरसी को लेकर विरोध प्रदर्शन कर रहे लोगों पर एक नाबालिग ने फायरिंग कर दी। जिस नाबालिग ने पुलिस की मौजूदगी में सीएए के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे लोगों फायरिंग की वो दिल्ली से सटे ग्रेटर नोएडा का रहने वाला है। इस घटना को अंजाम देने से पहले उसने अपने फेसबुक पेज पर कई वीडियो और पोस्ट शेयर किए। हालांकि फेसबुक ने अब उसके पेज को डिलीट कर दिया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+