वडोदरा में 9th क्लास के एक छात्र की चाकू से गोदकर हत्या, बाथरूम में मिली डेड बॉडी
वड़ोदरा। गुजरात के वडोदरा में नौवीं कक्षा के एक छात्र का शव बाथरूम से बरामद हुआ है, मीडिया सूत्रों के मुताबिक उसके पेट पर चाकुओं से हमले के निशान हैं, इस घटना ने गुरूग्राम के रेयान इंटरनेशनल स्कूल के छात्र प्रद्युम्न ठाकुर के मर्डर की याद दिला दी है।

पुलिस ने इस हत्या के मामले में जुवेनाइल जस्टिस एक्ट के तहत कक्षा 10 के एक छात्र को गिरफ्तार किया है। पुलिस कश्मिनर मनोज शशिधर ने मीडिया को बताया कि बारानपुरा क्षेत्र के स्कूल में शुक्रवार को हुई हत्या में 14 वर्षीय मृतक छात्र के शरीर पर चाकू से करीब 10 वार किए गए थे। 17 वर्षीय आरोपी छात्र भी उसी स्कूल में पढ़ता है। आरोपी को दक्षिणी गुजरात के वलसाड शहर में शुक्रवार देर रात हिरासत में लिया गया।
छात्र को होमवर्क पूरा ना करने की वजह से स्कूल में डांट पड़ी थी
सीसीटीवी फुटेज के आधार पर गिरफ्त में आए आरोपी छात्र को होमवर्क पूरा ना करने की वजह से स्कूल में डांट पड़ी थी। इस बात से नाराज होकर वह किसी भी तरह स्कूल को बंद करवाना चाहता था। उसने 9वीं कक्षा के छात्र को वॉशरुम में ले जाकर उसपर चाकू से 10 वार किए। आरोपी छात्र में माता-पिता का भी कहना है कि वह स्वभाव से हिंसात्मक प्रवृत्ति का है लेकिन वो ऐसा कुछ कर जाएगा, ऐसा हमने नहीं सोचा था।












Click it and Unblock the Notifications