सुरक्षाबलों ने गिरफ्तार किए हिजबुल के आतंकी, बड़ी मात्रा में हथियार बरामद
श्रीनगर। दक्षिणी कश्मीर के हंदवाड़ा में सुरक्षाबलों ने गुरुवार को आतंकी संगठन हिजबुल मुजाहिदीन के दो आतंकवादियों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आतंकियों के पास से हथियार व गोलाबारूद बरामद किया गया है। दोनों से पूछताछ चल रही है। संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, पकड़े गए दोनों शख्स आतंकियों के मददगार बताए जा रहे हैं।

Recommended Video
जम्मू कश्मीर पुलिस, सेना की 30 आरआर और 92 बटालियन सीआरपीएफ ने कालगुंड इलाके में एक नाका लगाया। इसी दौरान दो संदिग्ध दिखे। जब सुरक्षाबलों ने उन्हें रोक कर पूछताछ करने की कोशिश की तो उन्होंने मौके से भागने की कोशिश की। जिसके बाद सुरक्षाबलों ने पीछा कर दोनों को गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए आतंकियों की पहचान आसिफ अहमद डार और मुजम्मिल अहमद पीर के तौर पर हुई है।
पकड़े गए हिजबुल के आतंकियों के पास से दो पिस्टल, दो मैगजीन, बीस पिस्टल कारतूस बरामद किए गए हैं। गिरफ्तार किए गए दोनों आतंकी 2018 से हिजबुल के लिए काम कर रहे थे। दोनों हाल ही में मारे गए कई हिजबुल के कमांडरों के लिए काम कर चुके हैं। वे आतंकियों को हथियार , राशन जैसी चीजें पहुंचाने का काम करते थे।












Click it and Unblock the Notifications