नकली 500-2000 के नोट छापने के आरोप में तीन कॉलेज छात्र गिरफ्तार
आंध्र प्रदेश के नेल्लोर से पुलिस ने कॉलेज के तीन छात्रों को गिरफ्तार किया। इन तीनों पर 500 और 2000 रुपए के नकली नोटों को छापने के आरोप लगे।
हैदराबाद। आंध्र प्रदेश पुलिस ने नकली नोट छापने के आरोप में तीन कॉलेज छात्रों को गिरफ्तार किया है। आंध्र प्रदेश के नेल्लोर से पुलिस ने कॉलेज के तीन छात्रों को गिरफ्तार किया। इन तीनों पर 500 और 2000 रुपए के नकली नोटों को छापने के आरोप लगे, जिसके बाद पुलिस ने तीनों छात्रों को गिरफ्तार किया। पुलिस को उनके पास से 1,90,000 रुपए के नकली नोट भी बरामद हुए है।

आपको बता दें कि आर्थिक मामलों के सचिव शशिकांत दास ने मगंलवार को कहा था कि सिस्टम में नकली नोट आना एक गंभीर समस्या है। उन्होंने अपनी ए टीएम से निकलने वाले नकली नोटों को लेकर दी थी और कहा था कि नकली नोटों का अर्थव्यवस्था में आना गंभीर समस्या बन गई है। आपको बता दें कि नकली नोटों को रोकने के लिए सरकार ने नोटबंदी के बाद पुराने 500 और 1000 के नोट बंद कर नए 500 और 2000 के नोट नए सुरक्षा मानकों के साथ छापे, लेकिन अब इन नोटों की फेक करेंसी सामने आने के बाद प्रशासन इस पर लगाम कसने के लिए लगातार चौकसी बरते हुए है।जगह-जगह छापेमारी कर नकली नोट पकड़े जा रहे है।
भारत-बंग्लादेश सीमा पर भी जवानों को चौंकस रहने को कहा गया है। नकली और असली नोटों को पहानने के लिए सीमा पर तैनात जवानों को रिर्जव बैंक ऑफ इंडिया की ओर से ट्रेनिंग भी दी जा रही है।












Click it and Unblock the Notifications