नीरव मोदी-मेहुल चोकसी के खिलाफ 7 देशों में जारी LRs- ईडी सूत्र

नई दिल्ली। पंजाब नेशनल बैंक में 14000 करोड़ रुपए से अधिक का घोटाला सामने आने के बाद नीरव मोदी की धरपकड़ के लिए केंद्र सरकार लगातार कोशिशों में जुटी है। ईडी सूत्रों के अनुसार सात देशों को लेटर रोगेटरी (एलआरएस) भेजा गया है। यह लेटर नीरव मोदी और मेहुल चौकसी के खिलाफ भेजा गया है। ईडी ने यह लेटर उन देशों को भेजा है जहां नीरव मोदी और मेहुल चौकसी का बिजनेस है या फिर उनकी प्रॉपर्टी है।

nirav mehul

गौरतलब है कि नीरव मोदी और मेहुल चोकसी पंजाब नेशनल बैंक का घोटाला सामने आने के बाद फरार चल रहे हैं। सीबीआई और ईडी ने दोनों के तमाम ठिकानों पर छापेमारी की और उनकी संपत्ति को सीज कर दिया है। हाल ही में नीरव मोदी ने ईडी को पत्र लिखकर कहा था कि उनका पासपोर्ट सीज कर दिया गया है, ऐसे में वह कैसे आ सकते हैं। उन्होंने कहा था कि मेरे पक्ष को जाने बगैर ही मेरे खिलाफ कार्रवाई की गई। वहीं मेहुल चोकसी ने भी पासपोर्ट रद्द होने का हवाला देते हुए भारत आने में असमर्थता जाहिर की थी।

गौरतलब है कि पीएनबी घोटाले से सबक देते हुए रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया ने लेटर ऑफ एंडरटेकिंग और लेटर ऑफ कंफर्ट पर फौरन रोक लगा दी है। आरबीआई ने बैंकों की ओर से जारी होने वाले LoU और LoC पर तत्काल प्रभाव से रोक लगा दी है। अपने सर्कुलर में आरबीआई ने कहा है कि बैंक अब लेटर ऑफ एंडरटेकिंग और लेटर ऑफ कंफर्ट जारी नहीं करेंगे। आरबीआई ने बैंकों के ट्रेड क्रेडिट को रिव्यू करने के बाद LoU और LoC और बैंक गारंटी के गाइडलाइंस में संशोधन किया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+