पेरिस में हमलावर ने लोगों पर चाकू से किया हमला, 7 घायल

पेरिस। एक बार फिर से पेरिस में हथियारबंद व्यक्ति ने लोगों पर हमला कर दिया। जानकारी के अनुसार हमलावर के हाथ में चाकू था और लोहे की रॉड थी, जिससे उसने लोगों पर हमला करना शुरू कर दिया, जिसमें 7 लोग बुरी तरह से घायल हो गए हैं, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सूत्रों के अनुसार हमलावर अफगानिस्तान का नागरिक है और पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है। हालांकि अभी तक यह साफ नहीं हो सका है कि यह आतंकी हमला है या फिर इसके पीछे किसी और का हाथ है। पुलिस ने बताया कि घायलों में 4 लोगों की हालत काफी गंभीर है।

paris

रात 11 बजे हुआ हमला

यह घटना रविवार रात तकरीबन 11 बजे हुई है, जबक आरोपी ने एकदम से लोगों पर हमला कर दिया। घटना के बारे में एक सेक्युरिटी गार्ड ने बताया कि उसने एक व्यक्ति को देखा कि एक व्यक्ति लोगों पर हमला कर रहा है, यही नहीं उसने उन दो आदमियों पर भी हमला कर दिया था, जिन्होंने उसे रोकने की कोशिश की थी। एएफपी के अनुसार हमलावर के हाथ में एक लोहे की रॉड थी जिसे उसने एक व्यक्ति के उपर फेंक दिया जो उसका पीछा करने की कोशिश कर रहा था, इसके बाद उसने चाकू निकाल लिया।

2 ब्रिटिश नागरिकों पर भी हमला

घटना के एक और चश्मदीद यूसुफ नजाह ने बताया कि वह यहां टहल रहा था, तभी उसने देखा एक व्यक्ति हाथ में चाकू लेकर दौड़ रहा है, यह चाकू तकरीबन 25-30 सेंटीमीटर बड़ा था। यूसुफ ने बताया कि हमलावर को तकरीबन 20 लोग दौड़ा रहे थे और उसपर पेंटाक्यू की गेंद फेंक रहे थे। इसमे से 4-5 गेंद हमलावर के सिर पर लगी, लेकिन ये लोग उसे रोक नहीं सके। इसी दौरान हमलावर ने 2 ब्रिटिश जोड़ो के बीच छिपने की कोशिश की, तभी हम लोग चिल्लाए और कहा कि भागिए इसके हाथ में चाकू है, लेकिन लोगों ने इसपर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी और उसने उनपर भी हमला कर दिया।

इससे पहले भी हुई है इस तरह की घटना

घटना के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है। आरोपी के खिलाफ हत्या का मामला चल रहा है। आपको बता दें कि इससे पहले भी पेरिस में चाकू से हमला किया जा चुका है। 23 अगस्त को भी एक व्यक्ति ने अपनी मां और बहन पर चाकू से हमला कर दिया था, जिसके बाद पुलिस ने हमलावर को गोली मार दी थी।

इसे भी पढ़ें- LIVE: पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों के खिलाफ आज कांग्रेस का भारत बंद

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+