#PNBScam: इलाहाबाद बैंक के पूर्व निदेशक दिनेश दूबे ने कहा- 'UPA सरकार में शुरू हुआ मामला, एनडीए में और बढ़ा'

नई दिल्ली। पंजाब नेशनल बैंक में हुए 11 हजार 500 करोड़ रुपये के घोटाले को लेकर लगातार खुलासे सामने आ रहे हैं। इस मामले में जहां मुख्य आरोपी नीरव मोदी और मेहुल चौकसी पर शिकंजा कसने के लिए जांच एजेंसियों ने उनके खिलाफ कार्रवाई तेज कर दी है। वहीं दूसरी ओर से बैंकिंग इतिहास में इतने बड़े घोटाले को लेकर नए-नए खुलासे भी सामने आने लगे हैं। पूरे मामले में इलाहाबाद बैंक के पूर्व डायरेक्टर दिनेश दूबे सामने आए हैं, उन्होंने इतने बड़े घोटाले को लेकर सनसनीखेज दावा किया है। उन्होंने बताया कि मैंने गीतांजलि जेम्स के खिलाफ 2013 में तत्कालीन यूपीए सरकार और रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (आरबीआई) को डिसेन्ट नोट भेजा था, लेकिन मुझे आदेश दिया गया था कि इस लोन को अप्रूव करना है। उस समय मुझ पर दबाव था इसलिए मैंने इस्तीफा दे दिया।

इलाहाबाद बैंक के पूर्व डायरेक्टर रहे हैं दिनेश दूबे

इलाहाबाद बैंक के पूर्व डायरेक्टर रहे हैं दिनेश दूबे

इलाहाबाद बैंक के पूर्व डायरेक्टर दिनेश दूबे के इस खुलासे से ये सवाल उठ रहे हैं कि गीतांजलि ग्रुप को गलत तरीके से लोन दिया गया। दिनेश दूबे ने आगे कहा कि यूपीए सरकार के समय चला आ रहा ये मामला आज एनडीए सरकार में 10 गुना, 50 गुना बढ़ गया। उन्होंने कहा कि मैंने गीतांजलि जेम्स के खिलाफ 2013 में सरकार और आरबीआई को डिसेन्ट नोट भेजा था, लेकिन मुझे आदेश दिया गया था कि इस लोन को अप्रूव करना है। मुझ पर दबाव डाला गया और मैंने इस्तीफा दे दिया।

पीएनबी घोटाले में बड़ा खुलासा

पीएनबी घोटाले में बड़ा खुलासा

दिनेश दूबे ने बताया कि इस मामले में उन्होंने शिकायत भी की थी लेकिन उन्हें तत्कालीन वित्त सचिव राजीव ताकरु ने ऊपरी दबाव की बात कहकर निदेशक के पद से इस्तीफा देने के लिए कहा था। दिनेश दूबे ने पूरे मामले में आगे कहा कि वो जांच एजेंसियों को पूरा सहयोग देने को तैयार हैं। दिनेश दूबे पत्रकार हैं और साल 2012 में उन्हें बैंक का स्वतंत्र निदेशक बनाया गया था।

दबाव की वजह से दिया था इस्तीफा: दिनेश दूबे

दबाव की वजह से दिया था इस्तीफा: दिनेश दूबे

दिनेश दूबे के सनसनीखेज खुलासे पर पूर्व बैंकिंग सचिव राजीव ताकरु ने बताया कि मैं इस व्यक्ति से अपने जीवन में केवल एक बार ही मिला हूं। 2013 में वो ये मेरे कार्यालय में इस्तीफा देने के लिए आए थे। इस्तीफे की वजह पूछने पर उन्होंने बताया था कि वो किसी वजह से खफा हैं। मैंने उस समय उनका इस्तीफा स्वीकार कर लिया था। इसके अलावा हमारी-उनकी कोई बातचीत नहीं हुई।

नीरव मोदी-मेहुल चौकसी का पासपोर्ट चार हफ्ते के लिए सस्पेंड

नीरव मोदी-मेहुल चौकसी का पासपोर्ट चार हफ्ते के लिए सस्पेंड

फिलहाल पूरे घोटाले में खुलासों का दौर शुरू हो चुका है। वहीं इस घोटाले मुख्य आरोपी नीरव मोदी और मेहुल चौकसी पर शिकंजा कसने के लिए जांच एजेंसियों ने उनके खिलाफ कार्रवाई भी तेज कर दी है। मुख्य आरोपी नीरव मोदी और मेहुल चौकसी का पासपोर्ट विदेश मंत्रालय ने चार सप्ताह के लिए सस्पेंड कर दिया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+