PNB Scam: नीरव मोदी पर कसा शिकंजा, ईडी ने अटैच की 523 करोड़ की संपत्ति

मुंबई। प्रवर्तन निदेशालय ने पंजाब नेशनल बैंक में हुए 11,500 करोड़ रुपए के घोटाले के आरोपी नीरव मोदी की संपत्तियों को अटैच किया है। ED की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार 21 अचल संपत्तियां अटैच की गई हैं। इन संपत्तियों की कीमत 523.72 करोड़ रुपए है। ये सारी संपत्तियां नीरव मोदी और उसके नियंत्रण वाले कंपनियों की हैं। ईडी ने नीरव की संपत्तियों में अलीबाग स्थित फार्म हाउस, सोलर पावर प्लांट, अहमदनगर स्थित 135 एकड़ की जमीन, मुंबई और पुणे स्थित आवासीय और दफ्तर की संपत्तियां शामिल हैं। इससे पहले शुक्रवार को नीरव मोदी के करीब 30 करोड़ रुपए के बैंक बैलेंस को फ्रीज कर दिया। इसके अलावा ईडी ने नीरव मोदी की कंपनी के 13.86 करोड़ रुपए की कीमत के शेयर भी फ्रीज किए हैं। कार्रवाई के दौरान ईडी ने नीरव मोदी की 176 स्टील की अलमारियों और 60 प्लास्टिक कंटेनरों को भी जब्त किया। ईडी को कंटेनरों के अंदर महंगी और विदेशी घड़ियां मिली हैं।

PNB Scam: नीरव मोदी की 21 संपत्तिया ED ने की अटैच, 523.72 करोड़ कीमत

वहीं गुरुवार को प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए नीरव मोदी की 9 महंगी लग्जरी गाड़ियों को जब्त कर लिया। इन कारों की कीमत करोड़ों रुपए में है। ईडी ने जिन कारों को जब्त किया है, उनमें एक रोल्स रॉयस, दो मर्सिडीज बेंज जीएल 350 सीडीआईएस, एक पॉर्श पनामेरा, 3 होंडा कार, एक टोयोटा फॉरच्यूनर और एक टोयोटा इनोवा है। घोटाले के मुख्य आरोपी नीरव मोदी पर कार्रवाई करते हुए ईडी ने गुरुवार को उसके 7.80 करोड़ रुपए के म्युचुअल फंड और शेयर को भी फ्रीज कर दिया।

इसके अलावा घोटाले के दूसरे आरोपी मेहुल चौकसी पर भी ईडी सख्ती से कार्रवाई कर रही है। ईडी ने गुरुवार को मेहुल चौकसी ग्रुप के 86.72 करोड़ रुपए की कीमत के म्युचुअल फंड को फ्रीज कर दिया। आपको बता दें कि पीएनबी में 11500 करोड़ रुपए का घोटाला सामने आने के बाद ही नीरव मोदी देश छोड़कर भाग गया था, जिसके बाद ईडी और सीबीआई ने उसके खिलाफ कार्रवाई तेज की।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+