Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

मेहुल चोकसी की गिरफ्तारी के लिए CBI ने एंटीगुआ सरकार को लिखी चिट्ठी

नई दिल्ली। पीएनबी घोटाले में सह-आरोपी मेहुल चोकसी को एंटीगुआ से भारत लाने की कोशिशें जारी हैं। सीबीआई ने एंटीगुआ सरकार को लिखे पत्र में कहा है कि चोकसी को गिरफ्तार करने के लिए रेड कॉर्नर नोटिस की जरूरत नहीं है क्योंकि आरोपी का लोकेशन पहले से पता है। दरअसल, एंटीगुआ सरकार ने कहा था कि मेहुल चोकसी को गिरफ्तार करने के लिए उनके पास रेड कॉर्नर नोटिस नहीं है।

ये भी पढ़ें: महिला संग 'होटल कांड' में फंसे मेजर गोगोई पर होगी अनुशासनात्मक कार्रवाई

सीबीआई चोकसी के प्रत्यर्पण की कोशिशों में जुटी

सीबीआई चोकसी के प्रत्यर्पण की कोशिशों में जुटी

सीबीआई ने विदेश मंत्रालय के जरिए भेजे गए पत्र में एंटीगुआ सरकार से कहा है कि चोकसी का लोकेशन और उसकी नागरिकता के बारे में पहले से जानकारी है। ऐसे में चोकसी को गिरफ्तार कर उसको भारत भेजने की प्रकिया शुरू की जाए। बता दें कि चोकसी एंटीगुआ की नागरिकता लेकर वहां रहा है और सीबीआई उसके प्रत्यर्पण की कोशिशों में जुटी है।

विदेश मंत्रालय के जरिए सीबीआई ने भेजी चिट्ठी

विदेश मंत्रालय के जरिए सीबीआई ने भेजी चिट्ठी

इसके पहले एंटीगुआ के बयान से चोकसी को भारत लाने की कोशिशों को तब झटका लगा था जब वहां की सरकार ने ये कहा था कि मेहुल चोकसी को नागरिकता नियमों के मुताबिक दी गई है, इसके अलावा एंटीगुआ सरकार और भारत के बीच कोई प्रत्यर्पण संधि नहीं है।

पीएनबी घोटाले का आरोपी है चोकसी

पीएनबी घोटाले का आरोपी है चोकसी

बता दें कि मेहुल चौकसी और नीरव मोदी पीएनबी घोटाले में आरोपी हैं और दोनों ही भारत से फरार हो चुके हैं। हाल ही में नीरव को लंदन में देखे जाने की पुष्टि हुई थी। वहीं, चोकसी एंटीगुआ में छिपकर बैठा है। इन दोनों आरोपियों को भारत लाने की कोशिशों में सीबीआई जुटी है।

ये भी पढ़ें: गोधरा कांड: SIT कोर्ट ने 2 लोगों को दोषी करार दिया, 3 बरी

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+