PNB Scam: नीरव मोदी और मेहुल चौकसी के पासपोर्ट रद्द

नई दिल्ली। पंजाब नेशनल बैंक में हुए 11,500 करोड़ रुपए के घोटाले में आरोपी नीरव मोदी और मेहुल चौकसी का पासपोर्ट रद्द कर दिया गया है। समाचार एजेंसी एएनआई के अनुसार यह जानकारी सूत्रों ने दी है। गौरतलब है कि पीएनबी घोटाले के सामने आने बाद सीबीआई ने उनके खिलाफ जांच शुरु कर दी थी, उनके खिलाफ लुकआउट नोटिस भी जारी कर दिया गया था। बैंक की शिकायत के आधार पर सीबीआई ने 31 जनवरी को नीरव मोदी के खिलाफ एफआईआर भी दर्ज कर ली थी। उसके 17 ठिकानों पर गुरुवार को ईडी ने छापेमारी करके 5100 रुपए की ज्वेलरी और गोल्ड को सीज किया है। इसके साथ ही इंटरपोल को अलर्ट कर दिया गया हहै। इससे पहले पिछले महीने नीरव मोदी पर आरोप लगा था कि उन्होंने पीएनबी को 280 करोड़ रुपए की चपत लगाई है, जिसके बाद उनके कई ठिकानों पर छापेमारी की गई थी। लेकिन पीएनबी की ओर से अब इस चपत को 11400 करोड़ रुपए का बताया गया था।

PNB Scam: नीरव मोदी और मेहुल चौकसी के पासपोर्ट रद्द किया गया

आपको बता दें कि लेटर ऑफ अंडरस्टैंडिंग बैंक की ओर से जारी किया जाता है, जिसे दूसरे बैंक से कैश कराया जा सकता है। सीबीआई को इस बात की जानकारी दी गई कि इस तरह के 8 एलओयू जारी किए गए, लेकिन इसकी जानकारी बैंक के रिकॉर्ड में दर्ज नहीं है। यह मामला उस वक्त सामने आया जब नीरव मोदी की कंपनी ने एक बार फिर से लोन की मांग की।

बैंक के जो अधिकारी पहले उसकी मदद करते थे वो रिटायर हो चुके थे, ऐसे में जब बैंक ने इसकी गारंटी मांगी तो तो कंपनी की ओर से कहा गया कि यह पहले से ही बैंक को मुहैया कराया जा चुका है। जिसके बाद बैंक ने उसे तलाशना शुरू किया तो इस बात की जानकारी मिली कि बैंक की ओर से फर्जी एलओयू जारी किए गए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+