Lockdown: 20 अप्रैल से लॉकडाउन में राहत देने के मुद्दे पर पीएमओ ने की तैयारियों की समीक्षा

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री कार्यालय ने शुक्रवार को सात प्रमुख मंत्रालयों के अधिकारियों के साथ बैठक की। पीएमओ ने ये बैठक सोमवार (20 अप्रैल) से लॉकडाउन से आंशिक राहत दिए जाने से पहले की जा रही तैयारियों की समीक्षा करने के लिए बुलाई थी। इस बैठक की अध्यक्षता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रमुख सचिव पी के मिश्रा ने की। बता दें कि पीएम मोदी ने कोरोना संकट से निपटने के लिए लॉकडाउन को 3 मई तक बढ़ाने का ऐलान किया था।

PMO holds meeting over easing lockdown from April 20

हिंदुस्तान टाइम्स की खबर के मुताबिक, ये बैठक मुख्य रूप से श्रमिकों की काम पर वापसी को लेकर केंद्रित थी। इस दौरान लॉकडाउन से दी जाने वाली आंशिक राहत को लेकर जारी दिशानिर्देशों और उसके प्रभावी कार्यान्वयन को लेकर बात हुई। लॉकडाउन में राहत देने के ऐलान के पीछे सरकार की कोशिश आर्थिक गतिविधियों को फिर से शुरू करना और रोजगार प्रदान करना, विशेषकर दैनिक मजदूरों की काम पर वापसी सुनिश्चित करना है।

बैठक में मौजूद दो अधिकारियों के अनुसार, जिन्होंने अपना नाम ना छापने की शर्त पर बताया कि, इंडस्ट्रीज में लौटने वाले कर्मचारियों के ट्रांसपोर्टेशन के लिए फुलप्रूफ इंतजाम करना बड़ी चुनौती है। कंस्ट्रक्शन साइट और फैक्ट्री में काम के दौरान हेल्थवर्कर्स की मौजूदगी और मजदूरों का चेकअप, इन मुद्दों पर भी बैठक में चर्चा हुई।

बता दें कि लॉकडाउन बढ़ाने के ऐलान के साथ-साथ पीएम मोदी ने कहा था कि 20 अप्रैल तक देश के हर राज्य, हर कस्बे, हर जिले का मूल्यांकन किया जाएगा और उसके बाद ही छूट देने पर विचार किया जाएगा। जिन इलाकों में कोरोना के नए मामले सामने नहीं आते हैं उन इलाकों में छूट दी जा सकती है। लॉकडाउन बढ़ाए जाने के बाद गृह मंत्रालय द्वारा नई गाइडलाइन्स जारी कर दी गई हैं। इसमें कहा गया है कि सभी धार्मिक स्थल लॉकडाउन के दौरान बंद रहेंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+