Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

PMC Bank scam: शिवसेना सांसद संजय राउत की पत्नी को ED ने भेजा समन, 29 दिसंबर को को पूछताछ के लिए बुलाया

PMC Bank scam: शिवसेना सांसद संजय राउत की पत्नी को ED ने भेजा समन, 29 दिसंबर को को पूछताछ के लिए बुलाया

नई दिल्ली। PMC Bank scam. शिवसेना सांसद संजय राउत की पत्नी वर्षा राउत को प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने समन भेजा है। संजय राउत की पत्नी को 29 दिसंबर को पूछताछ के लिए बुलाया है। ये समन उन्हें पीएमसी बैंक घोटाला मामले में (PMC Bank Scam Case) पूछताछ के लिए भेजा गया है।

Recommended Video

    PMC Bank scam: Shiv Sena नेता Sanjay Raut की पत्नी Varsha Raut को ED का Summon | वनइंडिया हिंदी
     PMC Bank scam: ED summons Sanjay Rauts wife for questioning on 29 Dec

    प्रवर्तन निदेशालय ने PMC बैंक घोटाला मामले में संजय राउत की पत्नी को समन जारी कर पूछताछ के लिए बुलाया। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक पीएनबी बैंक घोटाले के एक आरोपी प्रवीण राउत की पत्नी के साथ संजय राउत की पत्नी ने कुछ लेन-देन किया था, जिसे लेकर अब ईडी वर्षा राउत से पूछताछ करने के लिए उन्हें समन भेजकर बुलाया है।

    दरअसल कुछ दिन पहले ही ईडी ने प्रवीण राउत नाम के शख्स को इस मामले में गिरफ्तार किया था। इस मामले में उसस पूछताछ की गई। खबरों की माने तो प्रवीण राउत के अकाउंट से कुछ लेन-देन वर्षा राउत के अकाउंट में हुए थे, जिसे लेकर ED जानकारी हासिल करना चाहती है। इसी मामले में वर्षा राउत को ईडी ने समन भेजकर पूछताछ के लिए बुलाया है।

    वहीं ईडी के समन के बाद शिवसेना सांसद संजय राउत ने एक ट्वीट किया। इस ट्वीट में उन्होंने बॉलीवुड के गाने की दो लाइन लिखकर अपना पक्ष रखने की कोशिश की। राउत ने लिखा-"आ देखें जरा किसमें कितना है दम, जमके रखना कदम मेरे साथिया"। गौरतलब है कि PMC बैंक से 6500 करोड़ रुपए के लोन के लिए फर्जी बैंक खातों का उपयोग किया। इस जानकरी के सामने आते ही रिजर्व बैंक ने पीएमसी बैंकों पर ट्रांजैक्शन की सीमा तय कर दी। वहीं ईडी ने मामले की छानबीन शुरू कर दी।

    More From
    Prev
    Next
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+