PM Surya Ghar Muft Bijli Yojana: मिलेगी 300 यूनिट फ्री बिजली, जानें कैसे करें ऑनलाइन आवेदन, स्टेप-टु-स्टेप

PM Surya Ghar Muft Bijli Yojana: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के निर्देशन में केंद्रीय मंत्रिमंडल ने पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना को मंजूरी दे दी है। इस योजना के तहत मोदी सरकार 300 यूनिट बिजली फ्री दे रही है। इस योजना का लाभ एक करोड़ घरों को मिलेगा।

मोदी सरकार ने इस योजना के लिए इच्छुक परिवारों से जागरूकता बढ़ाने और आवेदन तैयार करने के लिए योजना के लॉन्च के बाद से एक बड़ा अभियान शुरू किया है। योजना के तहत लाभ प्राप्त करने के लिए परिवार https://pmsuryagarh.gov.in पर अपना पंजीकरण करा सकते हैं।

300

जानें इस योजना की प्रमुख विशेषताएं
1 किलोवाट सिस्टम के लिए 30 हजार रुपये की सब्सिडी मिलेगी। वहीं, दो किलोवाट के लिए 60 हजार रुपये की सब्सिडी मिलेगी। 3 किलोवाट के लिए 78 हजार रुपये की सब्सिडी मिलेगी। इच्छुक परिवार राष्ट्रीय पोर्टल के माध्यम से सब्सिडी के लिए आवेदन करेंगे। इसके बाद उनके छत पर सौलर प्लांट लगाया जाएगा।

पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के लिए आवेदन कैसे करें

स्टेप-1. पोर्टल में पंजीकरण के लिए अपना राज्य और बिजली वितरण कंपनी को चुनें। अपना बिजली उपभोक्ता नंबर, मोबाइल नंबर और ईमेल दर्ज करें।

स्टेप-2. उपभोक्ता संख्या और मोबाइल नंबर के साथ लॉगिन करें। फॉर्म के अनुसार रूफटॉप सोलर के लिए आवेदन करें।

स्टेप 3. आवेदन एप्रूव होने के बाद अपने डिस्कॉम में किसी भी पंजीकृत विक्रेता से सोलर प्लांट स्थापित करवा सकते हैं।

स्टेप-4. एक बार इंस्टॉलेशन पूरा हो जाने पर प्लांट का विवरण जमा करें और नेट मीटर के लिए आवेदन करें।

स्टेप-5. नेट मीटर की इंस्टॉलेशन और डिस्कॉम द्वारा निरीक्षण के बाद पोर्टल से कमीशनिंग प्रमाणपत्र प्राप्त करें।

स्टेप 6. कमीशनिंग रिपोर्ट मिलने पर पोर्टल के माध्यम से बैंक खाते का विवरण और एक कैंसल चेक जमा करें। आपको 30 दिनों के भीतर आपके बैंक खाते में आपकी सब्सिडी प्राप्त हो जाएगी।

यह भी पढ़ें- देश के विकास में छत्तीसगढ़ का विशेष योगदान, विकसित छत्तीसगढ़ वर्चुअल कार्यक्रम में बोले PM नरेंद्र मोदी

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+