अविश्वास प्रस्ताव पर सदन में पीएम मोदी के भाषण के बाद जानिए बोले कांग्रेसी नेता
लोकसभा में विपक्षी गठबंधन इंडिया द्वारा पेश किया गया अविश्वास प्रस्ताव सदन में गिर गया। अविश्वास प्रस्ताव के तीसरे और आखिरी दिन हुई चर्चा के अंत में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सदन को संबोधित किया और विपक्षी गठबंधन पर एक के बाद एक वार किए। जिसके बाद भाजपा सांसद और मंत्री के चेहरे सदन से निकलते हुए खिले हुए नजर आए।
वहीं सदन में पीएम मोदी के भाषण पर विपक्षी गठबंधन के कई नेताओं ने सदन से बाहर निकलते ही मीडिया के सामने प्रतिक्रिया दी और पीमए मोदी पर हमला बोला। आइए जानते हैं किसने क्या कहा?

गोगोई बोले- पीएम मोदी अपनी जिम्मेदारी से भाग रहे हैं
कांग्रेस सांसद गौरव गोगोई ने कहा ये यह अविश्वास प्रस्ताव मैंने I.N.D.I.A. गठबंधन के सदस्य के रूप में लोकसभा में पेश किया था। विपक्ष के इतने दिनों के संघर्ष के बाद अतत: पीएम मोदी को सदन में बोलते हुए देखा। उन्होंने कहा पीएम मोदी अपनी जिम्मेदारी से भाग रहे हैं।
दो घंटे चर्चा चली लेकिन मणिपुर को न्याय नहीं मिला
पीएम के सामने तीन साफ सवाल थे जिसमें पहला सावल था कि पीएम मोदी मणिपुर न जाने पर इतने अड़े क्यों हैं? दूसरा सवाल क्यों मणिपुर के मुख्यमंत्री अभी तक क्यों सस्पेंड नहीं किए गए? इतने दिनों तक मणिपुर पर चुप्पी क्यों साध रखी थी?...शांति की अपील क्यों नहीं की गई? गौरव गोगोई ने कहा पिछले दो घंटे से चर्चा चल रही है लेकिन मणिपुर के लिए न्याय मिलता नहीं दिख रहा।
शशी थरूर ने क्या कहा?
सदन से निकलने के बाद कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने कहा ठीक है, विपक्ष ने 1 घंटे 45 मिनट तक बहुत सारे अपमान और दुर्व्यवहार सुने हैं। मुझे लगता है कि विपक्ष ने कई अन्य लोगों की तुलना में अधिक धैर्य दिखाया होगा।
भाषण विपक्षी गठबंधन I.N.D.I.A पर ही केंद्रित था
वहीं एनसीपी सांसद और शरद पवार की बेटी सुप्रिया सुले ने कहा कि हमें उम्मीद थी कि वह (PM MODI) अर्थव्यवस्था, महंगाई, बेरोजगारी, मणिपुर, मणिपुर की महिलाओं पर क्रूरता के मुद्दे पर बोलेंगे लेकिन डेढ़ घंटे में उनका 90 फीसदी भाषण विपक्षी गठबंधन I.N.D.I.A पर ही केंद्रित था।












Click it and Unblock the Notifications