नरेन्द्र मोदी पर बरसने के बाद नदारद हुए उनके भाई

नई दिल्ली(विवेक शुक्ला) प्रहलाद मोदी मंगलवार को अपने भाई नरेन्द्र मोदी की सरकार पर जंतर-मंतर पर खूब बरसे। जब तक मीडिया को मालूम चलता कि वे धरने पर बैठे हैं, वे वहां से नदारद हो गए। बस,एकाध पत्रकार उनसे मिल सके।

प्रहलाद मोदी आल इंडिया फेयर प्राइज शाप फेडरेशन की तरफ से आयोजित धरने में भाग लेने के लिए आए थे। उन्होंने कहा कि केन्द्र सरकार अपने वादे निभाने में नाकामयाब रही। मोदी के भाई का चेहरा उनसे मिलता-जुलता है। कद-काठी भी उनके जैसी है। उन्होंने भी दाढ़ी रखी है।

लाभ नहीं मिलता

प्रहलाद मोदी आल इंडिया फेयर प्राइज शाप डीलर्स एसोसिएशन के वाइस प्रेसिडेंट हैं। वे कहते हैं कि सार्वजिनक वितरण प्रणाली में खामियों के कारण गरीबों को लाभ नहीं मिलता।

बीते महीने तक प्रहलाद मोदी को कोई नहीं जानता। वे छोटी सी राशन की दूकान चलाते हैं। पर उन्होंने बीते माह मुंबई के आजाद मैदान पर प्रदर्शन कर रहे थे राशन की दूकान चलाने वालों के संगठन की तरफ से आयोजित धरने में भाग लिया था। तब लोगों को मालूम चला कि वे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के भाई हैं।

प्रदर्शन कर रहे थे

वे सार्वजिनक वितरण प्रणाली में मौजूद गड़बड़ियों के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे थे। एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने इस बात पर प्रदर्शन किया कि राशन की दूकानों में पर्याप्त राशन का सामान और केरोसिन तेल नहीं मिल पाता।

सरकार के खिलाफ नहीं

बता दें कि मुंबई में प्रहलाद मोदी ने कहा था कि वे प्रधानमंत्री मोदी के भाई हैं। पर वे इस संगठन से बहुत पहले से जुड़े हैं। उन्होंने कहा कि मेरा प्रदर्शन अपने भाई के खिलाफ नहीं है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+