कितनी होती है PM के निजी सचिव की सैलरी? पर्सनल सेक्रेटरी निधि तिवारी को वेतन के अलावा मिलेंगे कौन से भत्ते?
PM's Personal Secretary Salary: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के निजी सचिव (PS) के पद पर भारतीय विदेश सेवा (IFS) की 2014 बैच की अधिकारी निधि तिवारी की नियुक्ति ने सबका ध्यान खींचा है। यह नियुक्ति प्रधानमंत्री कार्यालय (PMO) में उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन और कार्यकुशलता का परिणाम मानी जा रही है।
निधि तिवारी, जो अब तक उप सचिव के रूप में काम कर रही थीं, अपने कुशल प्रबंधन और कार्यक्षमता के लिए जानी जाती हैं। उनके अनुभव और बेहतरीन प्रदर्शन को देखते हुए सरकार ने उन्हें प्रधानमंत्री के निजी सचिव का अहम पद सौंपा है। प्रधानमंत्री के निजी सचिव के तौर पर काम करना न सिर्फ एक बड़ी जिम्मेदारी है बल्कि प्रधानमंत्री के कामकाज में अहम भूमिका निभाने का मौका भी है।

उनकी नियुक्ति का आदेश कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग (DoPT) द्वारा जारी किया गया है, जिससे साफ है कि सरकार ने उन पर भरोसा जताया है। निधि तिवारी के अनुभव और कार्यशैली को देखते हुए यह निर्णय लिया गया है कि वे प्रधानमंत्री के निजी सचिव के तौर पर सभी जरूरी कार्यों का प्रबंधन करेंगी और प्रधानमंत्री के दैनिक कार्यक्रमों को सफलतापूर्वक संचालित करने में मदद करेंगी।
ये भी पढ़ें: PM Modi New Private Secretary: कौन हैं IFS अधिकारी निधि तिवारी? जो बनीं पीएम मोदी की निजी सचिव
निधि तिवारी का अनुभव और नई जिम्मेदारी
निधि तिवारी ने 2014 में भारतीय विदेश सेवा में शामिल होकर कई महत्वपूर्ण पदों पर सेवाएं दी हैं। प्रधानमंत्री कार्यालय में उप सचिव के रूप में उनकी कार्यक्षमता को सराहा गया है। इसी कारण उन्हें प्रमोशन देते हुए प्रधानमंत्री का निजी सचिव नियुक्त किया गया है। इस पद पर रहते हुए निधि तिवारी को प्रधानमंत्री के दैनिक कार्यों का प्रबंधन, अहम बैठकों का आयोजन और विभिन्न सरकारी विभागों के साथ तालमेल बनाना होगा।
प्रधानमंत्री के निजी सचिव को मिलती है कितनी सैलरी?
रिपोर्ट्स के मुताबिक, प्रधानमंत्री कार्यालय में निजी सचिव के पद पर काम करने वाले अधिकारियों का वेतन पे मैट्रिक्स स्तर 14 के अनुसार तय होता है। इस स्तर पर हर महीने सैलरी 1,44,200 रुपये होती है। इसके अलावा, महंगाई भत्ता (DA), आवास भत्ता (HRA), यात्रा भत्ता (TA) और अन्य भत्ते भी दिए जाते हैं।
क्यों है निधि तिवारी को नियुक्ति खास?
प्रधानमंत्री के निजी सचिव का पद काफी महत्वपूर्ण होता है। इस जिम्मेदारी के तहत प्रधानमंत्री के कार्यों को सुचारू रूप से संचालित करना और जरूरी मीटिंग्स का आयोजन करना शामिल होता है। निधि तिवारी की नियुक्ति इस पद पर उनकी काबिलियत और अब तक के शानदार कामकाज को दिखाती है।
ये भी पढ़ें: PM Kisan Yojana: राजस्थान के किसानों का पैसा बिहार-बंगाल के लोगों को ट्रांसफर, सम्मान निधि में बड़ा घोटाला












Click it and Unblock the Notifications