जापान जाने से पहले PM मोदी ने दिया राजनाथ सिंह को बड़ा झटका

नयी दिल्ली। केन्द्र में बनीं एनडीए की सरकार में नरेन्द्र मोदी प्रधानमंत्री की कुर्सी पर है तो वहीं गृहमंत्री राजनाथ सिंह को नबंर 2 की हैसियत प्राप्त है,लेकिन लगता नहीं है कि राजनाथ सिंह की मोदी सरकार में कुछ चलती है। एक बार पीएम मोदी ने फिर से उनकी सलाह को मानने से इंकार कर दिया है। प्रधानमंत्री कार्यालय ने एक बार राजनाथ सिंह की सिफारिश खारिज कर दी।

rajnath singh with modi

दरअसल पीएमओ ने गृहमंत्री के पसंदीदा नाम को दरकिनार करते हुए संयुक्त खुफिया कमेटी के मुखिया आरएन रवि को नगा शांति वार्ता के लिए नया वार्ताकार नियुक्त किया। आपको बता दें कि राजनाथ सिंह ने इस पद के लिए हाल ही में रिटायर होने वाले अजित लाल का नाम बढ़ाया था, लेकिन पीएमओ ने उनकी सिफारिश दरकिनार कर दी। हलांकि ये कोई पहला मौका नहीं है जब राजनाथ सिंह की सिफारिशों की अनदेखी की गई हो। इससे पहले भी पीएमओ के हस्तक्षेप की वजह से ही राजनाथ अपनी पसंद के आईपीएस अधिकारी को निजी सचिव नहीं बनवा पाए थे।

इस निर्णय को सार्वजनिक तौर पर गृहमंत्री का कद बढ़ाने और अंदरखाने पर कतरने के रूप में देखा जा रहा है। राजनाथ सिंह की सिफारिशों की बार-बार हो रही अनदेखी के बाद पार्टी सूत्रों का कहना है कि सरकार के साथ-साथ पार्टी के अंदर दो गुट आमने सामने हैं। राजनाथ समर्थकों को लगता है कि सरकार और पार्टी से अटल, आडवाणी, जोशी का अध्याय खत्म होने के बाद गृहमंत्री एक गुट विशेष के निशाने पर हैं। राजनाथ समर्थकों का कहना है कि भले ही गृहमंत्री की सिफारिश नहीं मानी गई लेकिन नया नाम प्रधानमंत्री और गृहमंत्री के बीच हुए विचार विमर्श के बाद ही तय हुआ।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+