पीएम मोदी 15 सितंबर से शुरू करेंगे 'स्वच्छता ही सेवा' अभियान, ट्वटिर पर की अपील

मोदी सरकार देशभर में 15 सितंबर 2018 से 2 अक्टूबर 2018 तक 'स्वच्छता ही सेवा' अभियान शुरू करने जा रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने ट्विटर अकाउंट पर एक वीडियो शेयर करते हुए इसकी जानकारी दी है।

नई दिल्ली। मोदी सरकार देशभर में 15 सितंबर 2018 से 2 अक्टूबर 2018 तक 'स्वच्छता ही सेवा' अभियान शुरू करने जा रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने ट्विटर अकाउंट पर एक वीडियो शेयर करते हुए इसकी जानकारी दी है। अपने वीडियो संदेश के जरिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश के नागरिकों और जानी-मानी हस्तियों से 'स्वच्छता ही सेवा' अभियान से जुड़ने की अपील की है। पीएम मोदी ने कहा है कि स्वच्छता ही पूज्य बापू को श्रद्धांजलि देने का सबसे बड़ा माध्यम है।

narendra modi

प्रधानमंत्री नरेंद्र ने ट्विटर पर जारी वीडियो में कहा, 'पूज्य बाबू की 150वीं जयंती की औपचारिक शुरुआत से पहले 15 सितंबर से 2 अक्टूबर तक बहुत ही विशाल स्तर पर 'स्वच्छता ही सेवा' कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। हम सभी के पास पूज्य बापू को सच्ची श्रद्धांजलि देने का ये सबसे बड़ा अवसर है। बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक, कश्मीर से लेकर कन्याकुमारी और कच्छ से लेकर कोहिमा तक करोड़ों की संख्या में हम स्वच्छता के इस अभियान के सहभागी बनें।

पीएम मोदी ने कहा, '15 सितंबर को सुबह 9:30 बजे हम सभी एक साथ आएंगे और 'स्वच्छता ही सेवा' आंदोलन की शुरुआत करेंगे। मुझे उन लोगों के साथ बातचीत करने की इच्छा है, जिन्होंने स्वच्छ भारत मिशन को मजबूत करने के लिए जमीन पर दृढ़ता से काम किया है और उनके सहयोग की बदौलत ही स्वच्छता के कार्यक्रम शुरू हुए।'

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+