पीएम मोदी आज करेंगे पश्चिम बंगाल और असम का दौरा, कई योजनाओं का करेंगे शिलान्यास
पीएम मोदी आज करेंगे पश्चिम बंगाल और असम का दौरा, कई योजनाओं का करेंगे शिलान्यास
PM Narendra Modi west bengal and assam visit today: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज चुनावी दौरे पर हैं। पीएम नरेंद्र मोदी आज रविवार (7 फरवरी) को असम और पश्चिम बंगाल का दौरा करेंगे। असम और पश्चिम बंगाल में आगामी विधानसभा चुनाव करीब हैं, ऐसे में पीएम मोदी का ये दौरा अहम माना जा रहा है। असम और पश्चिम बंगाल के दौरे के दौरान पीएम मोदी कई योजनाओं का शिलान्यास करेंगे। पीएमओ द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिर पीएम मोदी रविवार सुबह तकरीबन 11.45 पर असम में दो अस्पतालों की आधारशिला रखेंगे। वहीं पश्चिम बंगाल के हल्दिया में कई परियोजनाओं का शिलान्यास करेंगे।

Recommended Video
असम दौरे को लेकर क्या बोले पीएम मोदी
असम में चल रही तैयारियों को लेकर पीएम मोदी ने ट्वीट भी किया। इस ट्वीट में पीएम मोदी ने कहा, ''असम में अपार उत्साह देखकर, मुझे खुशी हो रही है। मैं इस बात से खुश हूं कि मुझे एक बार फिर कल असम जाने का अवसर मिल रहा है। हम असम के चौतरफा विकास के लिए लगातार काम कर रहे हैं।'' पीएम मोदी ने अपने इस ट्वीट के साथ असम के लोगों के द्वारा उनके स्वागत के लिए की जा रही तैयारियों की तस्वीर भी साझा की है।
पश्चिम बंगाल दौरे को लेकर पीएम मोदी ने कही ये बात
पश्चिम बंगाल के दौरे को लेकर पीएम मोदी ने ट्वीट किया, 'कल शाम मैं पश्चिम बंगाल के हल्दिया में रहूंगा, जहां में BPCL द्वारा बनाए गए एलपीजी इंपोर्ट टर्मिनल देश को सौपूंगा। मैं इसके अलावा ढोबी-दुर्गापुर नेचुरल गैस पाइपलाइन डिविजन का भी शुभारंभ करूंगा, जिसे पीएम उर्जा गंगा प्रोजेक्ट के तहत बनाया जा रहा है।'












Click it and Unblock the Notifications