पीएम मोदी आज जाएंगे जम्मू कश्मीर, पंचायती राज दिवस पर करेंगे कई योजनाओं का उद्धाटन
नई दिल्ली, 24 अप्रैल। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज जम्मू कश्मीर के दौरे पर जाएंगे। राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस के मौके पर पीएम मोदी देशभर की ग्राम सभाओं को संबोधित करेंगे। पीएम मोदी इस दौरान 2000 करोड़ रुपए की कई योजनाओं का शिलान्यास करेंगे। सांबा स्थित पल्ली पंचायत का भी पीएम मोदी दौरा करेंगे। पीएम मोदी ने एक ट्वीट करके लिखा वह अमृत सरोवर अभियान का शुभारंभ करने को लेकर उत्सुक हैं, जिसका लक्ष्य देश के हर जिले में 75 जल स्रोत को फिर से सुचारू करना है। बता दें कि जम्मू कश्मीर में अनुच्छेद 370 को हटाए जाने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का यह पहला जम्मू कश्मीर दौरा है।

प्रधानमंत्री ने कहा कि पल्ली में 500 किलोवाट का सोलर पॉवर प्लांट का उद्घाटन किया जाएगा, इसके साथ ही कई लाभार्थियों को स्वामिता कार्ड दिए जाएंगे। पीएम ने ट्वीट करके लिखा, 24 अप्रैल को पंचायती राज दिवस है। इस खास मौके पर मैं जम्मू कश्मीर में रहूंगा, वहां मैं देशभर की ग्राम सभाओं को संबोधित करूंगा। साथ ही 2000 करोड़ रुपए की योजनाओं की नींव रखूंगा। प्रधानमंत्री दिल्ली-अमृतसर-कटरा एक्सप्रेसवे की भी नींव रखेंगे।
Recommended Video
प्रधानमंत्री मोदी के दौरे से पहले इलाके में सुरक्षा को काफी पुख्ता किया गया है, पीएम मोदी के भव्य स्वागत की तैयारी की गई है। जम्मू में भाजपा संगठन से जुड़े हजारो लोग पीएम मोदी के स्वागत में जुटे हैं और उन्हें जबरदस्त स्वागत करने की तैयारी में हैं।












Click it and Unblock the Notifications