पीएम मोदी आज असम और पश्चिम बंगाल के दौरे पर, कई अहम परियोजनाओं का करेंगे उद्घाटन
पीएम मोदी आज असम और पश्चिम बंगाल के दौरे पर, कई अहम परियोजनाओं का करेंगे उद्घाटन
PM Narendra Modi visit Assam & West Bengal today: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज सोमवार (22 फरवरी) को पश्चिम बंगाल और असम के दौरे पर रहेंगे। पीएम मोदी आज सुबह लगभग 11:30 बजे असम पहुंचेंगे। जहां असम के के धेमाजी के सिलापाथर में आयोजित एक कार्यक्रम में पीएम मोदी तेल एवं गैस क्षेत्र की महत्वपूर्ण परियोजनाओं का उद्घाटन करेंगे। इस कार्यक्रम के दौरान पीएम नरेंद्र मोदी इंजीनियरिंग कॉलेजों का शिलान्यास और उद्घाटन भी करेंगे। असम के दौरे के बाद पीएम मोदी शाम साढ़े चार बजे पश्चिम बंगाल पहुंचेंगे, जहां वह हुगली में कई रेलवे परियोजनाओं का उद्घाटन करेंगे। असम में कार्यक्रम के दौरान असम के राज्यपाल जगदीश मुखी और सीएम सर्बानंद सोनोवाल भी मौजूद रहेंगे। इसके अलावा केंद्रीय पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्री धर्मेंद्र प्रधान भी कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे।

जानकारी के मुताबिक पीएम नरेंद्र मोदी इंडियन ऑयल की बोंगाईगांव रिफाइनरी की एक इकाई, तिनसुकिया के हेबड़ा गांव में एक गैस कंप्रेशर स्टेशन और डिब्रूगढ़ के मधुबन में ऑयल इंडिया लिमिटेड के सेकेंडरी टैंक फार्म का भी आज उद्घाटन करेंगे। इसके अलावा पीएम मोदी धेमाजी इंजीनियरिंग कॉलेज का उद्घाटन और सुआलकुची इंजीनियरिंग कॉलेज का शिलान्यास भी करेंगे।
इसके साथ ही साथ पीएम नरेंद्र मोदी आज श्चिम बंगाल में नोआपाड़ा से दक्षिणेश्वर तक मेट्रो रेलवे के विस्तार का उद्घाटन भी करेंगे। पीएम मोदी इस लाइन पर पहली मेट्रो सेवा को हरी झंडी दिखाएंगे। मेट्रो की ये सेवा 4.1 किलोमीटर तक है, जिसके विस्तार का निर्माण 464 करोड़ रुपये की लागत से किया गया है। जिसका खर्च पूरी तरह केंद्र की सरकार ने उठाया है। इसके अलावा भी पीएम मोदी कई राज्यों की कई अन्य परियोजनाओं का भी उद्घाटन करेंगे।
वहीं 23 फरवरी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी IIT खड़गपुर में डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज एंड रिसर्च का उद्घाटन करेंगे। इसके साथ ही पीएम मोदी मंगलवार को IIT खड़गपुर के 66 वें दीक्षांत समारोह को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए संबोधित करेंगे।












Click it and Unblock the Notifications