पश्चिम बंगाल और असम में दूसरे चरण की वोटिंग शुरू, PM नरेंद्र मोदी ने कहा- रिकॉर्ड संख्या में करें मतदान

पश्चिम बंगाल और असम में दूसरे चरण की वोटिंग शुरू, PM नरेंद्र मोदी ने कहा- रिकॉर्ड संख्या में करें मतदान

पश्चिम बंगाल और असम में विधानसभा चुनाव 2021: असम और पश्चिम बंगाल में आज यानी 01 अप्रैल से दूसरे चरण के लिए वोटिंग सुबह सात बजे से शुरू हो गई है। मतदान के शुरू होते ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने असम और पश्चिम बंगाल के मतदाताओं से मतदान करने की अपील की है। पीएम नरेंद्र मोदी ने पश्चिम बंगाल और असम के वोटरों के लिए दो अलग-अलग ट्वीट किए हैं। पश्चिम बंगाल में आठ चरणों में चुनाव हैं। दूसरे चरण के पश्चिम बंगाल में 4 जिलों की 30 विधानसभा सीटों में चुनाव हो रहे हैं। वहीं असम में दूसरे चरण के लिए 30 विधानसभा सीटों पर चुनाव हो रहे हैं। कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों के बीच चुनाव आयोग ने कोविड-19 गाइडलाइन्स के तहत वोटिंग कराने की अपील की है।

Recommended Video

    Assembly Election 2021 2nd Phase Voting: PM Modi ने की रिकॉर्ड मतदान की अपील | वनइंडिया हिंदी
    Narendra Modi

    पीएम नरेंद्र मोदी ने अपने पहले ट्वीट में कहा, 'पश्चिम बंगाल के लोगों से अपील है कि जिनके निर्वाचन क्षेत्र में आज वोटिंग हो रही है वो रिकॉर्ड संख्या में मतदान करें।' पीएम नरेंद्र मोदी ने इस ट्वीट को अंग्रेजी और बांग्ला भाषा में ट्वीट किए हैं।

    पीएम नरेंद्र मोदी ने अपने एक अन्य ट्वीट में कहा है, ''असम में आज दूसरे चरण का चुनाव हो रहा है। मैं लोगों से इस चरण के सभी पात्र मतदाताओं से अपने मताधिकार का प्रयोग करके लोकतंत्र के त्योहार को मजबूत करने का अनुरोध करता हूं।''

    पश्चिम बंगाल में दूसरे चरण के लिए कहां-कहां वोटिंग हो रही है?

    पश्चिम बंगाल में 8 चरणों में चुनाव होने वाले हैं। पहले चरण की वोटिंग 79.79 प्रतिशत मतदान के साथ 27 मार्च 2021 को खत्म हुआ। पश्चिम बंगाल में चार जिलों की 30 विधानसभा सीटों पर आज वोटिंग जारी है। जिन 30 सीटों पर बंगाल में आज दूसरे चरण में मतदान होंगे, उनमें पूर्व मेदिनीपुर की 9 सीटें, पश्चिमी मेदिनीपुर की 9 सीटें, साउथ 24 परगना की 4 विधानसभा सीटें और बांकुरा की 8 सीटें शामिल हैं।

    ये भी पढ़ें- पश्चिम बंगाल चुनाव 2021: जानिए क्यों खास है नंदीग्राम विधानसभा सीट

    जानें कब-कब पश्चिम बंगाल में होंगे चुनाव

    - तीसरा चरण- 6 अप्रैल
    -चौथा चरण- 10 अप्रैल
    -पांचवां चरण-17 अप्रैल
    -छठा चरण-22 अप्रैल
    -सांतवां चरण-26 अप्रैल
    -आठवां चरण -29 अप्रैल
    -वोटों की गिनती 2 मई 2021 को होगी।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+