ThisHappened 2018 रिपोर्ट: Twitter पर PM मोदी की बादशाहत बरकरार, राहुल गांधी भी नंबर 2 पर
नई दिल्ली। सबको पता है कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सोशल मीडिया पर बहुत ज्यादा एक्टिव रहने वाले लोगों में शामिल हैं, टि्वटर इंडिया की रिपोर्ट 'दिस हैपेंड-2018' कि रिपोर्ट के मुताबिक पीएम मोदी इस साल ट्विटर पर सबसे चर्चित व्यक्ति रहे हैं, उनका भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेयी, के निधन पर प्रतिक्रिया देने वाला वीडियो सबसे चर्चित वीडियो रहा है, उस ट्वीट को 28, 424 बार री-ट्वीट किया गया है।

Twitter पर PM मोदी की बादशाहत बरकरार,
आपको बता दें पीएम ने उस Tweet में लिखा था कि मैं नि:शब्द हूं, शून्य में हूं लेकिन भावनाओं का ज्वार उमड़ रहा है। हम सभी के श्रद्धेय अटल जी हमारे बीच नहीं रहे। अपने जीवन का प्रत्येक पल उन्होंने राष्ट्र को समर्पित कर दिया था। उनका जाना, एक युग का अंत। गौरतलब है कि पिछले साल भी पीएम मोदी ट्विटर पर सबसे ज्यादा चर्चित हस्ती थे।
दूसरे नंबर पर कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी
इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी हैं, जिनकी लोकप्रियता में जबरदस्त इजाफा हुआ है, वो इस ट्विटर पर बहुत ज्यादा चर्चित रहे हैं। उनके tweet पर लोगों ने काफी प्रतिक्रियाएं दी हैं, इस लिस्ट में तीसरा नंबर भाजपा अध्यक्ष अमित शाह और चौथे नंबर पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ हैं।

पांचवें स्थान पर केजरीवाल
जबकि पांचवें स्थान पर आम आदमी पार्टी के संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल हैं, जिनका फ्यूज tweet सबसे ज्यादा चर्चा में रहा। छठे नंबर पर अभिनेता पवन कल्याण हैं और 7वें स्थान पर बॉलीवुड के किंग खान शाहरुख खान हैं।

बॉलीवुड के किंग खान शाहरुख नंबर 7 पर
ऐक्टर विजय 8वें और महेश बाबू नौवें स्थान पर हैं। मध्य प्रदेश के चीफ मिनिस्ट और चौथी पारी की उम्मीद लगाकर हालिया चुनाव में उतरे शिवराज सिंह चौहान 10वें नंबर पर हैं। यहां गौर करने वाली बात ये हैं कि इस लिस्ट में टॉप 4 में बीजेपी के ही तीन नेता हैं, जो कि ये बताने के लिए काफी है कि भाजपा के लोग सोशल मीडिया का बखूबी इस्तेमाल करते हैं।












Click it and Unblock the Notifications