सीरम इंस्टीट्यूट के साथ इन दो कोरोना वैक्सीन सेंटर में भी जाएंगे पीएम मोदी, तैयारियों का लेंगे जायजा

सीरम इंस्टीट्यूट के साथ इन दो कोरोना वैक्सीन सेंटर का भी दौरा करेंगे पीएम मोदी, तैयारियों का लेंगे जायजा

नई दिल्ली। देश में कोरोना वैक्सीन की तैयारियों में लगे तीन संस्थानों का कल (28 नंवबर) को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दौरा करेंगे। कोरोना वैक्सीन के बारे जायजा लेने के लिए शनिवार को प्रधानमंत्री पुणे, अहमदाबाद और हैदराबाद जाएंगे। इससे पहले जानकारी सामने आई थी कि पीएम सिर्फ पुणे स्थित सीरम इंस्टीट्यूट ही जाऐंगे लेकिन अब उनके तीन शहरों में जाने की बात सामने आई है।

PM narendra Modi to Visit Three Covid Vaccine Facilities in Pune Hyderabad and Ahmedabad 28 nov

जानकारी के मुताबिक, शनिवार को प्रधानमंत्री मोदी सबसे पहले गुजरात के शहर अहमदाबाद पहुंचेगे। यहां से वो चांगोदर पहुंचेगे। जायडस कडिला का वैक्सीन टेक्नोलॉजी सेंटर चांगोदर पार्क में है, जहां कोरोना वैक्सीन पर ट्रायल चल रहे हैं। यहां मोदी वैक्सीन की तैयारियों का जायजा लेंगे।

अहमदाबाद से मोदी पुणे जा सकते हैं। यहां सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया में की कोरोना वैक्सीन पर काम चल रहा है। सीरम इंस्टीट्यूट कोविशिल्ड नामक वैक्सीन का इंडिया में तीसरे फेस का ट्रायल कर रहा है। इस वैक्सीन को बनाने वाली ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी और एस्ट्रेजनेका के साथ सीरम ने करार किया है।

ों

इसके बाद पीएम मोदी भारत बायोटेक की वैक्सीन के बारे में जानकारी लेने हैदराबाद जाएंगे यहां स्वदेशी वैक्सीन कोवाक्सिन विकसित की जा रही है। हैदराबाद में भारत बायोटेक का ऑफिस है जिसने इंडियन काउंसिल ऑफ मेडिकल रिसर्च के साथ मिलकर कोवैक्सीन नाम से स्‍वदेशी कोरोना वैक्‍सीन तैयार की है। इस वैक्‍सीन का फेज 3 ट्रायल चल रहा है।

पीएम मोदी जिन तीन अलग-अलग वैक्‍सीन सेंटर्स का दौरा करेंगे, वहां अलग-अलग वैक्‍सीन पर काम चल रहा है। कोविशील्ड रेस में सबसे आगे है और इसके दिसंबर अंत तक इमर्जेंसी रोलआउट की उम्‍मीद है। इस वैक्सीन के भारत ही नहीं बल्कि दुनियाभर में जो वैक्सीन बन रही हैं, उनमें भी आगे माना जा रहा है। कंपनी ने इस वैक्सीन के ट्रायल में काफी प्रभावी रहने का भी दावा किया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+