पीएम मोदी ने केदारनाथ मंदिर में की विशेष पूजा, विकास कार्यों की समीक्षा की

नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव (Lok Sabha Elections 2019) के तहत आखिरी चरण के मतदान के लिए प्रचार शुक्रवार को थम गया। चुनाव प्रचार के समाप्त होने के अगले दिन शनिवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) केदारनाथ धाम पहुंचे, जहां उन्होंने मंदिर में विशेष पूजा की। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, चुनाव आयोग की तरफ से पीएम मोदी को उत्तराखंड स्थित केदारनाथ और बद्रीनाथ धाम जाने की अनुमति दे दी गई थी। इसके पहले, साल 2017 में भी पीएम मोदी ने कपाट खुलने के मौके पर बाबा केदारनाथ का दर्शन करने के बाद रुद्राभिषेक किया था।

pm narendra modi to visit Kedarnath and Badrinath live updates

पढ़ें, पल-पल का अपडेट

LIVE Feed
May 18, 2019, 3:25 PM IST

केदारनाथ में बनी गुफा में ध्यान करते हुए पीएम मोदी
May 18, 2019, 2:52 PM IST

प्रधानमंत्री मोदी को शंकराचार्य समाधि स्थल और सरस्वती घाट, केदारपुरी प्रोटेक्शन वॉल और तीर्थ पुरोहित आवास की सुविधाओं पर भी जानकारी दी गई।
May 18, 2019, 2:26 PM IST

केदारनाथ में पूजा करने के बाद पवित्र गुफा की तरफ रवाना हुए पीएम मोदी
May 18, 2019, 12:46 PM IST

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मुख्य सचिव उत्पल कुमार के साथ पुनर्विकास परियोजनाओं को लेकर बैठक की
May 18, 2019, 12:45 PM IST

उत्तराखंड के बद्रीनाथ मंदिर में पीएम मोदी कल करेंगे पूजा, आज केदारनाथ में ही ठहरेंगे पीएम मोदी
May 18, 2019, 12:00 PM IST

पीएम मोदी ने पुनर्विकास परियोजनाओं की समीक्षा का वीडियो किया ट्वीट, आज सुबह केदारनाथ पहुंचे हैं पीएम
May 18, 2019, 11:04 AM IST

प्रधानमंत्री मोदी ने केदारनाथ में पुनर्विकास परियोजनाओं की समीक्षा की।
May 18, 2019, 10:50 AM IST

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने केदारनाथ में पुनर्विकास परियोजनाओं की समीक्षा की।
May 18, 2019, 10:40 AM IST

केदारनाथ मंदिर में PM मोदी ने की विशेष पूजा, गढ़वाली पोशाक में आए नजर
May 18, 2019, 10:14 AM IST

केदारनाथ मंदिर पहुंचे PM मोदी, कर रहे मंत्रोच्चार के बीच विशेष पूजा
May 18, 2019, 10:10 AM IST

केदारनाथ मंदिर पहुंचे पीएम मोदी, विशेष पूजा करेंगे, गुफा में लगाएंगे ध्यान
May 18, 2019, 10:07 AM IST

केदारनाथ मंदिर में विशेष पूजा अर्चना और रुद्राभिषेक करेंगे पीएम मोदी
May 18, 2019, 10:02 AM IST

केदारनाथ धाम पहुंचे पीएम मोदी, करेंगे मंदिर में पूजा-दर्शन
May 18, 2019, 9:37 AM IST

केदारनाथ धाम पहुंचे पीएम मोदी, करेंगे मंदिर में पूजा-दर्शन
May 18, 2019, 9:19 AM IST

सुबह 10 बजे पूजा करने के बाद वे जौलीग्रांट एयरपोर्ट देहरादून के लिए रवाना होंगे, वे 11.30 दिल्ली के लिए प्रस्थान करेंगे
May 18, 2019, 9:18 AM IST

19 मई को पीएम मोदी बद्रीनाथ हेलीपैड पर उतरने के बाद सुबह 9.55 बद्रीनाथ मंदिर जाएंगे।
May 18, 2019, 8:50 AM IST

10 बजे से वे केदारनाथ में पुनर्निर्माण कार्यों की निरीक्षण करेंगे। इसके बाद वे सेफ हाउस की ओर प्रस्थान करेंगे
May 18, 2019, 8:49 AM IST

पीएम मोदी सुबह 9.10 बजे केदारनाथ धाम पहुचेंगे, 9.30 बजे तक हेलीकॉप्टर से केदारनाथ मंदिर जाएंगे, वे 9.30 बजे से 10 बजे तक पूजा-अर्चना करेंगे
May 18, 2019, 8:47 AM IST

पीएम मोदी आज केदारनाथ धाम पहुंचेंगे, कल जाएंगे बद्रीनाथ धाम

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+