PM मोदी सोमवार को करेंगे आगरा मेट्रो रेल प्रोजेक्ट का शुभारंभ, जानिए क्या होगी खासियत

नई दिल्ली। भारत के प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी कल दिनांक 07 दिसम्बर, 2020 को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से आगरा मेट्रो रेल परियोजना के निर्माण कार्यों का शुभारम्भ करेंगे। इस अवसर पर उत्तर प्रदेश की राज्यपाल श्रीमती आनन्दीबेन पटेल जी, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी एवं केन्द्रीय आवासन एवं शहरी कार्य राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्री हरदीप सिंह पुरी जी सहित केन्द्र व प्रदेश सरकार के अन्य मंत्रिगण एवं जनप्रतिनिधि कार्यक्रम में सम्मिलित होंगे। यह कार्यक्रम आगरा के 15वीं वाहिनी पीएसी0 परेड ग्राउण्ड में सम्पन्न होगा।

 PM Narendra Modi to virtually inaugurate Agra Metro construction works on Monday

यह जानकारी आज यहां देते हुए राज्य सरकार के प्रवक्ता ने बताया कि आगरा मेट्रो रेल परियोजना, उत्तर प्रदेश मेट्रो रेल कॉरपोरेशन के तत्वावधान में संचालित होगी। आगरा मेट्रो रेल परियोजना के अन्तर्गत 29.4 किमी लंबे कॉरिडोर प्रस्तावित हैं। ताज ईस्ट गेट से सिकन्दरा के बीच लगभग 14 किमी लम्बा पहला कॉरिडोर निर्मित होगा, जिसके अन्तर्गत 13 मेट्रो स्टेशन होंगे। दूसरा कॉरिडोर आगरा कैण्ट से कालिन्दा विहार के बीच निर्मित होगा, जिसकी लम्बाई 15.4 किमी होगी तथा इसके तहत कुल 14 मेट्रो स्टेशन होंगे।

वर्तमान राज्य सरकार के कार्यकाल में मुख्यमंत्री जी के कुशल नेतृत्व में तेजी से अवस्थापना सुविधाओं का विकास किया जा रहा है। कनेक्टिविटी को बेहतर बनाया गया है। सार्वजनिक परिवहन सेवाओं को जनता के दृष्टिगत सुदृढ़ किया गया है। नागरिक सुविधाओं को विकसित करते हुए 'ईज़ ऑफ लिविंग' पर फोकस किया गया है। इसी क्रम में आगरा मेट्रो रेल सेवाओं के निर्माण कार्यों का शुभारम्भ हो रहा है।
प्रवक्ता ने बताया कि इस मेट्रो रेल परियोजना से आगरा की 26 लाख की आबादी लाभान्वित होगी। साथ ही, प्रत्येक वर्ष आगरा आने वाले लगभग 60 लाख पर्यटक भी शहर में विश्वस्तरीय मेट्रो सेवाओं का लाभ उठा सकेंगे। आगरा मेट्रो रेल परियोजना के रूप में आगरा शहर को एक अत्याधुनिक और वैश्विक स्तर का मास रैपिड ट्रांजिट सिस्टम उपलब्ध हो सकेगा। आगरा मेट्रो रेल के कॉरिडोर्स इस प्रकार निर्धारित किए गए हैं कि शहर के 04 प्रमुख रेलवे स्टेशनों, बस डिपो, कॉलेजों, प्रमुख बाजारों और पर्यटन स्थलों को आपस में जोड़ा जा सके।

आगरा मेट्रो रेल शहरवासियों को पर्यावरण के अनुकूल, आरामदायक एवं बाधारहित सार्वजनिक यातायात का साधन उपलब्ध कराएगी। आगरा में ताजमहल, आगरा फोर्ट सहित अन्य विश्वप्रसिद्ध पर्यटन स्थल हैं। मेट्रो रेल सेवाओं के दृष्टिगत इन सभी स्थलों तक आवागमन सुगम होगा और इससे पर्यटक भी विशेष रूप से आकर्षित होंगे।
ज्ञातव्य है कि विगत 08 मार्च, 2019 को प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी द्वारा कानपुर से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से आगरा मेट्रो रेल परियोजना का शिलान्यास किया गया था, जिसके निर्माण कार्यों का शुभारम्भ प्रधानमंत्री जी के कर-कमलों द्वारा 07 दिसम्बर, 2020 को होने जा रहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+