लगातार बढ़ रहे कोरोना संक्रमण के मामलों के बीच आज प्रधानमंत्री मोदी मुख्यमंत्रियों से करेंगे बात

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज और कल कोरोना वायरस को लेकर कई मुख्यंत्रियों से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए बात करेंगे। जिस तरह से हर रोज कोरोना वायरस के मामले बढ़ रहे हैं, वह एक बड़ी समस्या है, ऐसे में माना जा रहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मुख्यमंत्रियों के साथ बातचीत के जरिए इसे रोकने के उपाय पर चर्चा कर सकते हैं। प्रधानमंत्री 21 राज्यों व केंद्र शासित राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए आज तोपहर 3 बजे बात करेंगे। पीएम पंजाब, असम, केरल और पूर्वोत्तर राज्यों के सीएम से आज बात करेंगे। जबकि कल यानि बुधवार को वह 15 उन राज्यों के मुख्यमंत्री से बात करेंगे जो कोरोना वायरस से सबसे ज्यादा प्रभावित हैं, जिसमे महाराष्ट्र, तमिलनाडु, गुजरात और दिल्ली शामिल हैं।

Recommended Video

    PM Narendra Modi आज और कल मुख्यमंत्रियों के साथ करेंगे बैठक,कोरोना संक्रमण पर चर्चा | वनइंडिया हिंदी
    pm

    बता दें कि इस माह देश की अर्थव्यवस्था को अनलॉक किया गया था ताकि तेजी से बढ़ती बेरोजगारी पर लगाम लगाई जा सके। अनलॉक से पहले देश में बेरोजगारी की दर अप्रैल और मई माह में 23.5 फीसदी थी, जोकि जून के पहले हफ्ते में घकर 17.5. फीसदी हुई और फिर इसके बाद दूसरे हफ्ते में यह 11.6 फीसदी तक पहुंची। अनलॉक की वजह से कई राज्यों की अर्थव्यवस्था एक बार फिर से शुरू हुई और उद्योग-धंधे फिर से चलना शुरू हुए। हालांकि लोगों से इस दौरान अपील की गई कि वह कोरोना वायरस से बचने के लिए सोशल डिस्टेसिंग का पालन करें और चेहरे पर मास्क लगाएं।

    मुख्यमंत्रियों से बात करने से पहले प्रधानमंत्री ने शनिवार को कोविड-19 को रोकने के लिए किए गए उपायों की समीक्षा की और उन इलाकों के आगे के रोडमैप पर चर्चा की जहां कोरोना वायरस के सर्वाधिक मामले हैं। प्रधानमंत्री ने सुझाव दिया था कि गृहमंत्री और स्वास्थ्य मंत्री को दिल्ली के सीएम व एलजी संग आपात बैठक करनी चाहिए और एक पुख्ता योजना बनानी चाहिए, ताकि कोरोना के संक्रमण को रोका जा सके।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+