रेडियो पर मन की बात कार्यक्रम में आज देश को संबोधित करेंगे प्रधानमंत्री मोदी

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज (26 जुलाई) सुबह 11 बजे रेडियो पर 'मन की बात' कार्यक्रम के जरिए देश को संबोधित करेंगे। पीएम मोदी ने शनिवार रात को ट्वीट करके इसकी जानकारी दी है। कार्यक्रम में प्रधानमंत्री देश के सामने अपनी बात रखेंगे। कार्यक्रम को रेडिये के साथ-साथ दूरदर्शन पर भी प्रसारित किया जाएगा। नरेंद्र मोदी ने 11 जुलाई को जानकारी दी थी कि वो 26 जुलाई को मन की बात में अपने विचार रखेंगे। उन्होंने इस कार्यक्रम के लिए सुझाव भी मांगे थे।

Recommended Video

    Mann Ki Baat:PM Modi आज करेंगे 'मन की बात',राम मंदिर और कोरोना पर कर सकते हैं चर्चा | वनइंडिया हिंदी
    रेडियो पर मन की बात कार्यक्रम में आज देश को संबोधित करेंगे प्रधानमंत्री मोदी

    मासिक रेडियो कार्यक्रम की यह 67वीं कड़ी होगी। इससे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 28 जून को 'मन की बात' कार्यक्रम के जरिए जनता को संबोधित किया था। 28 जून के 'मन की बात' कार्यक्रम में पीएम ने लॉकडाउन, अनलॉक-1 और चीन पर बात की थी। कोरोना का संकट लगातार गहराता जा रहा है। वहीं चीन से विवाद भी बना हुआ है। इसके अलावा देश का बड़ा हिस्सा भयंकर बाढ़ की चपेट में है। ऐसे में माना जा रहा है कि ये विषय इस बार उनके संबोधन में हो सकते हैं।

    28 जून के 'मन की बात' कार्यक्रम में पीएम मोदी ने कहा था, भारत अपने पड़ोसियों के साथ दोस्ती निभाना जानता है, तो फिर जरूरी समय पर उचित जवाब देना भी जानता है। लद्दाख में भारत की भूमि पर, आंख उठाकर देखने वालों को करारा जवाब मिला है। हमारे वीर सैनिकों ने दिखा दिया है कि वो कभी भी मां भारती के गौरव पर आंच नहीं आने देंगे।दुनिया ने भारत की विश्व बंधुत्व की भावना को भी महसूस किया है। तो वहीं जरूरत पड़ने पर अपनी संप्रभुता और सीमाओं की रक्षा करने के लिए भारत की ताकत और भारत के कमिटमेंट को भी दुनिया देख रही है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+