कल दोपहर डेढ़ बजे पीएम मोदी करेंगे इंडिया ग्लोबल वीक को संबोधित, इन खास मुद्दों पर होगी चर्चा

नई दिल्‍ली। यूके बेस्ड इंडिया ग्लोबल वीक 2020 की तीन दिवसीय अंतरराष्ट्रीय कॉन्फ्रेंस कल से शुरू हो रही है। इसका प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वर्चुअल उद्घाटन करेंगे। कोरोना काल के दौरान यह पहला मौका होगा, जब प्रधानमंत्री मोदी किसी अंतरराष्ट्रीय कार्यक्रम का न केवल उद्घाटन करेंगे बल्कि उसे संबोधित भी करेंगे। पीएम मोदी ने खुद ट्वीट कर इसकी जानकारी दी। उन्‍होंने कहा कि इंडिया इंक के द्वारा आयोजित इंडियो ग्लोबल वीक को कल दोपहर डेढ़ बजे संबोधित करूंगा। यह फोरम इंडस्ट्री की वैश्विक समझ रखने वाले लोगों को साथ लाता है। उन्‍होंने कहा कि ये फोरम वैश्विक विचारों वाले नेताओं और इंडस्ट्री के कैप्टन का है, जो भारत में संभावनाओं और कोविड-19 के बाद की वैश्विक आर्थिक स्थिति को लेकर चर्चा करेंगे।

कल दोपहर डेढ़ बजे पीएम मोदी करेंगे इंडिया ग्लोबल वीक को संबोधित, इन खास मुद्दों पर होगी चर्चा

9 से 11 जुलाई तक चलने वाले कार्यक्रम को प्रधानमंत्री मोदी के अलावा विदेश मंत्री एस जयशंकर, रेलमंत्री पीयूष गोयल, शहरी विकास मंत्री हरदीप सिंह पुरी, नीति आयोग के उपाध्यक्ष राजीव कुमार, जम्मू कश्मीर के लेफ्टिनेंट गवर्नर जीसी मुर्मू, कांग्रेस सांसद शशि थरूर, आध्यत्मिक गुरु श्री श्री रविशंकर, योगगुरु सदगुरू व अन्य लोग शामिल होंगे और अलग अलग दिनों में कॉन्फ्रेंस को संबोधित करेंगे।

गौरतलब है कि इंडिया ग्लोबल वीक हर साल अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कॉन्फ्रेंस का आयोजन करता है। कोरोना को वजह से ये पहला मौका है कि इस बार इसे वर्चुअली आयोजित किया जा रहा है। माना जा रहा है कि यह भारत की वैश्वीकरण पर अब तक की सबसे बड़ी अंतरराष्ट्रीय कॉन्फ्रेंस है जिसमें दुनिया भर के 5000 से ज्यादा प्रतिभागी मौजूद रहेंगे जबकि ढाई सौ से ज्यादा वक्ता भाग लेंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+