'BJP, RSS हिंदू समुदाय नहीं', लोकसभा में राहुल गांधी Vs प्रधानमंत्री

लोकसभा में सोमवार को विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने बीजेपी पर निशाना साधा। कहा कि जो लोग खुद को हिंदू कहते हैं, वे 'केवल हिंसा, नफरत और झूठ की बात करते हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गांधी के भाषण को बाधित करते हुए कहा कि पूरे हिंदू समुदाय को हिंसक बताना एक गंभीर मामला है।

विपक्ष और सत्तारूढ़ एनडीए के सांसदों के बीच जुबानी युद्ध के बाद केंद्रीय मंत्री अमित शाह ने राहुल गांधी से माफी की मांग की। राहुल गांधी ने सदन में भगवान शिव का एक पोस्टर दिखाया। आखिर क्‍या कहा राहुल ने ऐसा? आइए जानते हैं...

Rahul Gandhi

गांधी ने सदन में कहा क‍ि अभयमुद्रा कांग्रेस का प्रतीक है...अभयमुद्रा निर्भयता का संकेत है, आश्वासन और सुरक्षा का संकेत है, जो डर को दूर करता है और हिंदू धर्म, इस्लाम, सिख धर्म, बौद्ध धर्म और अन्य भारतीय धर्मों में दिव्य संरक्षण और आनंद प्रदान करता है...हमारे सभी महापुरुषों ने अहिंसा और भय को खत्म करने की बात की है...लेकिन, जो खुद को हिंदू कहते हैं वे केवल हिंसा, नफरत, असत्य की बात करते हैं...आप हिंदू नहीं हैं।

इस पूरे हंगामे की खास वजह राहुल गांधी का बीजेपी और आरएसएस पर तीखा हमला था, जिस पर उन्होंने अल्पसंख्यकों के खिलाफ हिंसा का आरोप लगाया। उन्होंने कहा क‍ि हमारे महापुरुषों ने अहिंसा की बात की (लेकिन) जो लोग खुद को हिंदू कहते हैं, वे सिर्फ नफरत की बात करते हैं... आप हिंदू हैं ही नहीं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+