रामलीला मैदान में दशहरा मनाएंगे पीएम, 800 सुरक्षाकर्मी होंगे तैनात

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज दशहरे के मौके पर लाल किला मैदान में शिरकत करेंगे। पीएम मोदी दशहरे के मौके पर आयोजित होने वाले इस कार्यक्रम में शिरकतर करने पहुंचेंगे। पीएम के कार्यक्रम को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था को बढ़ा दिया गया है। लाल किला के मैदान में किसी को भी आने की इजाजत नहीं है और इसे सुरक्षा कारणों से पूरी तरह से सीज कर दिया गया है। लाल किले की सुरक्षा का जिम्मा स्पेशल प्रोटेक्शन ग्रुप के हवाले है, जोकि मैदान में दशहरे के कार्यक्रम के दौरान सुरक्षा को चाक चौबंद रखेगी। प्रधानमंत्री मोदी आज शाम को रावण के दहन के कार्यक्रम में हिस्सा लेने के लिए पहुंचेंगे।

narendra modi

1500 लोग पहुंचेगे कार्यक्रम में

माना जा रहा है कि दशहरे के इस कार्यक्मर में 1500 लोग लाल किला मैदान में शिरकत करने पहुंचेंग। रावण के दहन से पहले रामलीला का मंचन किया जाएगा, जिसके बाद पीएम मोदी रावण को तीर चलाकर रावण का दहन करेंगे। आपको बता दें कि पीएम मोदी ने पिछले वर्ष लखनऊ में दशहरे के कार्यक्रम में हिस्सा लिया था।

बंद रहेंगे मेट्रो स्टेशन

पीएम मोदी की सुरक्षा को देखते हुए मैदान में 8000 जवानों को तैनात किया गया है, जिसमें स्पेशल सेल की टीम, एसपीजी और पैरामिलिट्री फोर्से को लाल किले पर तैनात किया जाएगा। पुलिस की तीन कंपनियों को भी यहां तैनात किया जाएगा, जिसके जिम्मे यहां आने वाली भीड़ पर नियंत्रण की जिम्मेदारी होगी। किसी को भी मैदान में बिना पास के प्रवेश की इजाजत नहीं होगी। मैदान में प्रवेश और निकासी के लिए पास के मेट्रो स्टेशन को बंद कर दिया गया है।

इन बातों का रखें खयाल

वरिष्ठ अधिकारियों की अगुवाई में सुपरवाईजरी टीम का गठन किया गया है, जोकि मैदान में आने वालों की सुरक्षा जांच करेगी। साथ ही ट्रैफिक पुलिस कई स्तर पर ट्रैफिक पर नियंत्रण रखने के लिए तैनात की जाएगी। हर वाहनों की पुलिस जांच करेगी। लोगों की इस बात की सलाह दी गई है कि वह कार्यक्रम के दौरान इस रूट पर नहीं आए। रामलीला मैदान की तरफ किसी भी वाहन को जाने की इजाजत नहीं होगी। सिर्फ उन्ही वाहनों को प्रवेश की इजाजत होगी जिन्हें इस कार्यक्रम में हिस्सा लेने के लिए रामलीला कमेटी की तरफ से पास जारी किया गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+