PM Modi के जन्मदिन पर लोगों ने पूछा बर्थडे गिफ्ट में क्या चाहिए, प्रधानमंत्री ने शेयर की पूरी लिस्ट

नई दिल्ली। 17 सितंबर को देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपना 70वां जन्मदिन मनाया। देश-दुनिया से पीएम मोदी को जन्मदिन पर बधाईयां और शुभकामाएं मिली। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पीएम मोदी के जन्मदिन की बर्थडे विशेज से भरे हुए मिले। जन्मदिन के बाद प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने लोगों को धन्यवाद देते हुए बता दिया कि उन्हें जन्मदिन के तोहफे के तौर पर क्या चाहिए। पीएम मोदी ने ट्वीट कर बताया कि अपने जन्मदिन पर उन्हें उपहार के रूप में देशवासियों से क्या चाहिए।

Recommended Video

    PM Modi से लोगों ने पूछा बर्थडे गिफ्ट में क्या चाहिए, प्रधानमंत्री ने शेयर की लिस्ट | वनइंडिया हिंदी
     PM Narendra Modi share list what he want from the people of india as his Birthday Gift

    पीएम ने ट्वीट कर लिखा कि कई लोगों ने उनसे पूछा है कि उन्हें अपने जन्मदिन पर क्या चाहिए, इसलिए मैं बता रहा हूं कि मुझे तोहफे के तौर पर क्या चाहिए। जिस चीज के बारे में बता रहा हूं वो मैं तुरंत चाहता हूं। प्रधानमंत्री ने लिखा कि मैं चाहता हूं कि लोग मास्क पहनते रहेष उसे ठीक से पहने। सोशल डिस्टैंसिंग का पालन करे। दो गज की दूरी को हमेशा ध्यान में रखें। भीड़-भाड़ वाली जगह पर जाने से बचें। लोग अपनी रोग प्रतिरोधक क्षमता (इम्यूनिटी) बढ़ाएं और कोरोना से बचें। उन्होंने लिखा कि हम सब मिलकर अपनी दुनिया को स्वस्थ बनाएं।

     narendra modi

    उन्होंने अपने जन्मदिन पर सबका धन्यवाद किया। उन्होंने देश-विदेश के उन सभी लोगों का धन्यवाद किया, जिन्हें वो व्यक्तिगत तौर पर जवाब नहीं दे पाए। उन्होंने लिखा कि देश-दुनिया से लोगों ने उन्हें जन्मदिन पर शुभकामाएं दी हैं , मैं सभी का धन्यवाद करता हूं। उन्होंने लिखा कि उनकी ये शुभकामनाएं नागरिकों की सेवा करने में उन्हें ताकत देते हैं।

     narendra modi GIFT
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+