मणिपुर: PM मोदी बोले-कांग्रेस ने कभी आपके सामर्थ्य पर विश्वास नहीं किया, लेकिन नॉर्थ ईस्ट इंडिया का इंजन है
मणिपुर: PM मोदी बोले-कांग्रेस ने कभी आपके सामर्थ्य पर विश्वास नहीं किया, लेकिन नॉर्थ ईस्ट इंडिया का इंजन है
इम्फाल, 22 फरवरी: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार (22 फरवरी) को मणिपुर के हिंगांग में जनसभा को संबोधित किया। पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा, ''कांग्रेस ने कभी आपके सामर्थ्य पर विश्वास नहीं किया, आपसे स्नेह नहीं किया। आज भी कांग्रेस के नेता यहां आकर आप लोगों के लिए बड़ी-बड़ी बातें करते हैं। लेकिन दूसरे राज्यों में जाते ही पूर्वोत्तर की संस्कृति, पूर्वोत्तर के पहनावे का मजाक उड़ाते हैं। लेकिन नॉर्थ ईस्ट इंडिया की ग्रोथ इंजन है।'' पीएम मोदी ने कहा, ''मणिपुर में जो देश की पहली स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी बनाई गई है, वो इस क्षेत्र को स्पोर्ट्स का इंटरनेशनल हब बनाएगी। बीजेपी सरकार पूरे नॉर्थ ईस्ट में स्पोर्ट्स टैलेंट को प्रोत्साहित कर रही है और स्पोर्ट्स इंफ्रास्ट्रक्चर पर निवेश कर रही है।''
Recommended Video

पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा, ''बीते दशकों में आपने अनेक सरकारों, उनका कामकाज और उनके कारनामे देखे हैं। दशकों के कांग्रेस शासन में मणिपुर को असमानता और असंतुलित विकास ही मिला। लेकिन बीते 5 वर्षों में बीजेपी की डबल इंजन की सरकार ने मणिपुर के विकास का पूरी ईमानदारी से प्रयास किया है और करते रहेंगे।''
पीएम मोदी ने कहा, ''ये चुनाव मणिपुर के आने वाले 25 साल को निर्धारित करने वाला है। स्थिरता और शांति की जो प्रक्रिया इन 5 सालों में शुरू हुई है उसमें अब हमें स्थायी बनाना है। इसलिए मणिपुर में भाजपा के नेतृत्व में पूर्ण बहुमत की सरकार बननी बहुत जरूरी है।''
पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा, भाजपा सरकार ने मणिपुर में असंभव को भी संभव बना दिया है। बंद और ब्लॉकेड से मणिपुर का शहर हो या गांव हर क्षेत्र में हमें राहत मिली है। लेकिन कांग्रेस सरकार ने तो बंद और ब्लॉकेड को ही मणिपुर का भाग्य बना दिया था। कांग्रेस पार्टी ने पूर्वोत्तर के लोगों की भावनाओं और लोगों की तकलीफों को कभी नहीं समझा है। ये एनडीए की सरकार है जो पूर्वोत्तर को अष्ठ लक्ष्मी मानते हुए, भारत के विकास का ग्रोथ इंजन मानते हुए, काम कर रही है।












Click it and Unblock the Notifications