Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

गुजरात: दांडी में 'राष्ट्रीय नमक सत्याग्रह स्मारक' देश को समर्पित करेंगे पीएम मोदी

अहमदाबाद। आज राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 71वीं पुण्यतिथि हैं। इस मौके पर देशभर में जगह-जगह कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। पीएम मोदी भी आज गुजरात के दौरे पर होंगे जहां वे देश को 'राष्ट्रीय नमक सत्याग्रह स्मारक' समर्पित करेंगे। पीएम मोदी आज गुजरात दौरे पर एक अन्य कार्यक्रम में सूरत एयरपोर्ट पर नई टर्मिनल बिल्डिंग का भूमि पूजन भी करेंगे।

PM narendra Modi to dedicate Salt Satyagraha Memorial at Dandi today

राष्ट्रीय नमक सत्याग्रह स्मारक में महात्मा गांधी की प्रतिमा है। वहीं, 80 अन्य सत्याग्रहियों का स्टैच्यू भी बनाया गया है जो महात्मा गांधी के साथ ऐतिहासिक दांडी मार्च का हिस्सा रहे थे। महात्मा गांधी ने ये आंदोलन 1930 में अंग्रेजों के खिलाफ लड़ाई लड़ने के लिए शुरू किया था। नवसारी जिले के दांडी स्थित इस स्मारक में ऐतिहासिक 1930 की नमक यात्रा की विभिन्न घटनाओं और कहानियों को चित्रित करने वाले 24 भित्तिचित्र भी हैं। प्रधानमंत्री स्मारक का उद्घाटन करने के बाद एक जनसभा को संबोधित करेंगे।

गुजरात के दौरे पर पीएम मोदी दांडी कार्यक्रम में शामिल होने से पहले सूरत जाएंगे, जहां वे एक जनसभा को भी संबोधित करेंगे। इसके बाद बाद पीएम मोदी सूरत के इंडोर स्टेडियम में युवाओं को संबोधित करेंगे। पीएम मोदी आज ही श्रीमती रसीलाबेन सेवंतीलाल शाह वीनस अस्पताल का भी उद्घाटन करेंगे और वहां की सुविधाओं को भी देखेंगे।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+