PM मोदी का Twitter अकाउंट हैक, बिटक्वॉइन के लेकर किया गया Tweet, मचा हड़कंप
नई
Recommended Video

हैकर्स ने लिखा- बिटक्वॉइन को मिली कानूनी रूप से मान्यता
आपको बता दें कि पीएम मोदी के अकाउंट को हैक करने के बाद हैकर्स ने लिखा था कि 'भारत ने बिटक्वॉइन को कानूनी रूप से मान्यता दे दी है' जिसके बाद से ही सोशल मीडिया पर हलचल मच गई थी। मालूम हो कि केंद्र सरकार ने भारत में क्रिप्टोकरेंसी को कानून रूप से मान्यता नहीं दी है।

पीएम मोदी के अकाउंट से हुए दो Tweet
शनिवार देर रात पीएम मोदी के अकाउंट से दो ट्वीट किए गए थे, पहला Tweet रात 2:11 बजे आया था, जिसमें लिखा था कि 'भारत सरकार ने बिटक्वॉइन को कानूनी रूप से मान्यता दे दी है और उसने खुद 500 बिटक्वॉइन खरीदे हैं और वो लोगों को बांट रही है'। ये Tweet थोड़ी देर तक अकाउंट पर रहा फिर डिलीट हो गया।

कुछ वक्त के बाद गायब हो गए दोनों Tweet
इसके बाद दूसरा ट्वीट रात 2.14 पर किया गया, जिसमें भी भारत ने बिटक्वॉइन को कानूनी रूप से मान्यता देने की बातें कही गई थीं, वो ट्वीट भी कुछ टाइम बाद ही गायब हो गया। लेकिन पीएम मोदी के अकाउंट से किए गए दोनों ट्वीट ने तब तक सोशल मीडिया पर हड़कंप मचा दी थी।
PMO ने दी सफाई
हालांकि फिर इसके बारे में पीएमओ की ओर से जानकारी दी गई और कहा गया कि पीएम का ट्विवटर अकाउंट कुछ मिनटों के लिए हैक हुआ था लेकिन अब उसे फिर से सुरक्षित कर लिया गया है। परेशान होने की जरूरत नहीं है। बिटक्वॉइन को लेकर जो भी ट्वीट किया गया है, उसमें किसी भी प्रकार की कोई भी सत्यता नहीं है। इसलिए जो भी ट्वीट हुए हैं उन्हें इग्नोर करें।
Twitter ने भी बयान जारी किया
इस बारे में Twitter ने भी बयान जारी किया है और कहा है कि हमारे पास प्रधानमंत्री कार्यालय के साथ संचार की 24X7 खुली लाइनें हैं और जैसे ही हमें इस गतिविधि के बारे में पता चला, हमारी टीम ने तुंरत ही अकाउंट को सुरक्षित करने के लिए आवश्यक कदम उठाए।












Click it and Unblock the Notifications