पीएम मोदी ने राम मनोहर लोहिया के जन्मदिन पर उन्हें किया याद, साझा किया उनके पिता का पुराना पत्र

नई दिल्ली, 23 मार्च। देश के प्रखर समाजवादी नेता डॉक्टर राम मनोहर लोहिया का आज जन्मदिन है। इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने डॉक्टर राम मनोहर लोहिया को याद करते हुए उनके एक पुराने पत्र को ट्विटर पर शेयर किया है। प्रधानमंत्री ने ट्वीट कर लिखा, डॉक्टर राम मनोहर लोहिया की जयंती पर उन्हें नमन, वह कई ऐतिहासिक घटनाओं में सबसे आगे थे और उन्होंने हमारे स्वंत्रता संग्राम में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। डॉक्टर लोहिया को उनकी सिद्धांतवादी राजनीति और बौद्धिक कुशलता के लिए याद किया जाता है।

pm

प्रधानमंत्री ने इतिहास के पन्नों से कुछ दिलचस्प बातों को साझा करते हुए डॉक्टर लोहिया और लॉर्ड लिनलिथगो के बीच पत्राचार और डॉक्टर लोहिया और उनके पिता के बीच के पत्राचार को शेयर किया है। डॉक्टर लोहिया के पिता हीरालाल लोहिया ने जो पत्र लिखा है, उसमे वह लिखते हैं, तुम्हारी गिरफ्तारी का हाल मैंने कलकत्ते में पढ़ा था,तभी से तुमसे मिलने का विचार कर रहा था लेकिन चरखा प्रदर्शन करना था वो काम हो चुका, तब मैं कलकत्ते से यहां आया और मालूम हुआ कि तुम्हे दिल्ली ले गए हैं। यहां पर अब दिल्ली सरकार से मिलने के लिए लिखा पढ़ी हो रही है। आशा है गवर्नमेंट जल्द से जल्द मिलने का प्रबंध करेगी। मिलने की इजाज मिलते ही मैं आऊंगा

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+