राजीव गांधी को जयंती पर पीएम नरेंद्र मोदी ने किया याद, भाजपा नेता ने कहा मॉब लिंचर

राजीव गांधी देश के छठे प्रधानमंत्री थे। उनका कार्यकाल 1984 से 1989 के बीच का रहा। 40 साल की उम्र में यह पद पानेवाले वे देश के सबसे कम उम्र के प्रधानमंत्री बने।

दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पूर्व पीएम राजीव गांधी की 74वीं जयंती पर ट्वीट कर उनको याद किया। प्रधानमंत्री ने लिखा कि उनकी जयंती पर हम पूर्व प्रधानमंत्री श्री राजीव गांधी को याद करते हैं और देश के लिए उन्होंने जो योगदान दिया उनका स्मरण करते हैं। वहीं दिल्ली के बीजेपी प्रवक्ता तेजिंदर बग्गा ने विवादास्पट ट्वीट किया है।

राजीव गांधी की जयंती पर पीएम मोदी ने किया उनके योगदान को याद

राजीव गांधी को कहा मॉब लिंचर
पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की जयंती पर दिल्ली भाजपा के प्रवक्ता तेजिंदर बग्गा ने उनके एक भाषण का वीडियो ट्वीट किया जिसमें इंदिरा गांधी की हत्या के बाद हुए सिख दंगों पर सफाई देते हुए पूर्व पीएम कह रहे हैं कि जब बड़ा पेड़ गिरता है तो धरती हिलती है। इसी को संदर्भ बनाते हुए तेजिंदर बग्गा ने ट्वीट किया कि क्या आज मॉब लिंचर राजीव गांधी का जन्मदिन है?

परिवार ने अर्पित किए श्रद्धासुमन
राजीव गांधी की समाधि पर जाकर सोनिया गांधी, राहुल गांधी, प्रियंका गांधी, रॉबर्ट वाड्रा, पोती मिराया वाड्रा समेत कांग्रेस के कई वरिष्ठ नेताओं ने श्रद्धासुमन अर्पित किए।

राजीव गांधी की जयंती पर पीएम मोदी ने किया उनके योगदान को याद

राजीव गांधी की समाधि पर पुष्प अर्पित करती सोनिया गांधी

राजीव गांधी की जयंती पर पीएम मोदी ने किया उनके योगदान को याद

राहुल गांधी के साथ मिराया वाड्रा

राजीव गांधी की जयंती पर पीएम मोदी ने किया उनके योगदान को याद

राहुल गांधी, मिराया वाड्रा, प्रियंका गांधी और रॉबर्ट वाड्रा, राजीव गांधी की समाधि पर

राजीव गांधी की जयंती पर पीएम मोदी ने किया उनके योगदान को याद

राजीव गांधी देश के छठे प्रधानमंत्री थे। उनका कार्यकाल 1984 से 1989 के बीच का रहा। 40 साल की उम्र में वह पद पानेवाले वे देश के सबसे कम उम्र के प्रधानमंत्री बने। 21 मई 1991 को तमिलनाडु के श्रीपेरंबदूर में लिट्टे आतंकियों ने उनकी हत्या कर दी थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+