मोदी के आते ही एयरपोर्ट पर गर्भवती महिलाओं के लिये विशेष प्रबंध

narendra modi
नई दिल्‍ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपना कार्यभार संभालते ही सबसे पहले महिलाओं और बूढ़े परिजनों के लिए एक विशेष प्रबंध किए जाने का आदेश दे दिया है। मोदी के आदेश पर डीजीसीए ने तत्‍काल प्रभाव से सभी एयरलाइनों को सख्‍त निर्देश दे दिया है कि कोई भी गर्भवती महिला, वृद्ध एवं विकलांगजनाें के लिए एयरपोर्ट से टर्मिनल तक जाने के लिए नि:श्‍ुाल्‍क स्‍वचालित स्‍वचालित बोगी चलायी जाएगी।

डीजीसीए ने एयरलाइनों को यात्रियों के साथ शिष्टाचार से पेश आने के निर्देश भी दिए हैं। डीजीसीए ने 2014 के वायु परिवहन परिपत्र 1 के रूप में हवाई अड्डों पर यात्रियों के लिए सुविधाओं/शिष्टाचार के बारे में अपने तरह के पहले व्यापक दिशानिर्देश जारी किए हैं। परिपत्र में यात्रियों की शिकायतों के समाधान और यात्रियों के साथ एयरलाइन/हवाई अड्डा कर्मचारियों के शिष्ट व्यवहार को मानक रूप देने पर बल दिया गया है। इन दिशानिर्देशों में निम्नलिखित बिंदुओं पर ध्यान दिया गया है।

एयरलाइनों/हवाई अड्डा संचालकों को मुख्य क्षेत्रों में अपने नोडल अधिकारियों और अपील प्राधिकरण का विवरण स्पष्ट ढंग से प्रदर्शित करने के भी निर्देष दिए गए हैं। इसी के साथ यात्रियों को संभालने में लगे एयरलाइनों/हवाई अड्डा संचालकों के ग्राउंड हैंडलिंग कर्मचारियों को समय-समय पर मृदु व्यवहार, शिष्टाचार और यात्रियों की सहायता करने का प्रशिक्षण देना एयरलाइनों/हवाई अड्डा संचालकों को यात्रियों की शिकायतों एवं दुर्व्यवहार, गलत बर्ताव और यात्रियों को परेशान करने तथा उनकी शिकायतों पर की कार्रवाई के बारे में हर महीने रिपोर्ट भी देनी होगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+