'दुनिया के कई देश भारत के UPI की तरफ आकर्षित', मन की बात कार्यक्रम में बोली पीएम मोदी
Mann Ki Baat के 98वें एपिसोड में पीएम नरेंद्र मोदी ने भारत की डिजिटल प्रगति पर प्रकाश डाला और कहा कि दुनिया के कई देश हमारे UPI की ओर आकर्षित हो रहे हैं। तो वहीं, ई-संजीवनी की तारीफ करते हुए जीवन रक्षा करने वाला ऐप बताया

Mann Ki Baat: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार 26 फरवरी को 'मन की बात' के 98वें एपिसोड में देश की जनता को संबोधित किया। इस दौरान पीएम मोदी ने भारत की डिजिटल प्रगति पर प्रकाश डाला और कहा कि दुनिया के कई देश हमारे यूनिफाइड पेमेंट्स इंटरफेस (UPI) की ओर आकर्षित हो रहे हैं। तो वहीं, ई-संजीवनी ऐप की तारीफ करते हुए कहा कि मध्यम वर्ग और पहाड़ी क्षेत्रों में रहने वाले लोगों के लिए ई-संजीवनी जीवन रक्षा करने वाला ऐप बन रहा है।
भारत के UPI की तरफ आकर्षित हैं कई देश
मन की बात कार्यक्रम में बोलते हुए पीएम मोदी ने कहा कि तेजी से आगे बढ़ते भारत में डिजिटल इंडिया की ताकत कोने-कोने में दिख रही है। यूपीआई का जिक्र करते हुए कहा,
भारत के UPI की ताकत भी आप जानते ही हैं। दुनिया के कितने ही देश, इसकी तरफ आकर्षित हैं। कुछ दिन पहले ही भारत और सिंगापुर के बीच UPI-PAYNOW लिंक लॉन्च किया गया। अब सिंगापुर और भारत के लोग अपने मोबाईल फोन से उसी तरह पैसे स्थानांतरण कर रहे हैं जैसे वे अपने-अपने देश के अंदर हैं।
ई-संजीवनी बना जीवन रक्षा करने वाला ऐप
पीएम मोदी ने कहा कि डिजिटल इंडिया की शक्ति को घर-घर पहुंचाने में अलग-अलग ऐप की भूमिका होती है। ऐसा ही एक ऐप है ई-संजीवनी (e-sanjeevani)। पीएम मोदी ने कहा कि देश ने देखा है कि कोविड-19 महामारी के समय में ई-संजीवनी ऐप लोगों के लिए बहुत बड़ा वरदान साबित हुआ है। ये भारत की डिजिटल क्रांति की शक्ति है। पीएम ने कहा कि इस ऐप के जरिए टेली-परामर्श यानी दूर बैठे ही वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिए आप डॉक्टर से अपनी बीमारी के बारे में सलाह ले सकते हैं।
Recommended Video
ई-संजीवनी ऐप का इस्तेमाल करने वालों की संख्या 10 करोड के पार
पीएम मोदी ने कहा कि अब तक इस एप का इस्तेमाल करने वाले टेली-परामर्शदाताओं की संख्या 10 करोड़ के आंकड़े को पार कर चुकी है। आप कल्पना कर सकते हैं, वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से 10 करोड़ परामर्श, मरीज और डॉक्टर के साथ अद्भुत नाता, ये बहुत बड़ी उपलब्धि है। पीएम ने कहा कि मरीज और एक डॉक्टर के बीच का यह अद्भुत बंधन एक बड़ी उपलब्धि है। इस उपलब्धि के लिए मैं उन सभी डॉक्टरों और मरीजों को बधाई देता हूं जिन्होंने इस सुविधा का लाभ उठाया है।












Click it and Unblock the Notifications