Sikkim: सुबह-सुबह मैदान पर दिखा PM मोदी का युवा अवतार, बच्चों संग 'सुपर एनर्जेटिक' अंदाज में खेला फुटबॉल

PM Modi in Sikkim: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दो दिवसीय सिक्किम दौरे का आज दूसरा दिन है। सुबह की शुरुआत एक बेहद ही खास और ऊर्जावान अंदाज में हुई। गंगटोक की खुशनुमा सुबह में पीएम मोदी ने स्थानीय युवाओं और बच्चों के साथ फुटबॉल के मैदान पर हाथ आजमाए। सोशल मीडिया पर वायरल हो रही तस्वीरों में पीएम मोदी नीली स्पोर्ट्स जैकेट में बच्चों के साथ फुटबॉल खेलते और उनका उत्साहवर्धन करते नजर आ रहे हैं।

पीएम मोदी का यह दौरा सिक्किम के गठन की 50वीं वर्षगांठ के अवसर पर आयोजित स्वर्ण जयंती समारोह के समापन कार्यक्रम के लिए है। आज का दिन विकास कार्यों के नाम रहने वाला है। पीएम मोदी पलजोर स्टेडियम से जनसभा को संबोधित करेंगे और राज्य के लिए 4,000 करोड़ रुपये से अधिक की परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे।

pm-narendra-modi-plays -football

क्या बोले पीएम मोदी
पीएम मोदी ने अपनी इस मुलाकात के बारे में सोशल मीडिया पर जानकारी शेयर करते हुए कहा कि, 'गंगटोक की इस प्यारी सुबह में सिक्किम के अपने युवा मित्रों के साथ फुटबॉल खेलने जैसा कुछ भी नहीं है! निश्चित रूप से, इन युवाओं के साथ फुटबॉल का यह सेशन ऊर्जा से भर देने वाला रहा!'

शिक्षा और स्वास्थ्य पर विशेष फोकस

प्रधानमंत्री सिक्किम के बुनियादी ढांचे को मजबूत करने के लिए कई बड़ी घोषणाएं करेंगे:

  • स्वास्थ्य: यांगांग में 100 बेड वाले आयुर्वेद अस्पताल की आधारशिला और एनआईटी देवराली में सोवा रिग्पा अस्पताल का उद्घाटन।
  • शिक्षा: सिक्किम विश्वविद्यालय के स्थायी परिसर, हेलेन लेप्चा मेडिकल कॉलेज और डेंटम प्रोफेशनल कॉलेज का लोकार्पण। इसके अलावा 160 स्कूलों में आईटी बुनियादी ढांचे की शुरुआत की जाएगी।

कनेक्टिविटी और पर्यटन को नई गति

सिक्किम की भौगोलिक परिस्थितियों को देखते हुए कनेक्टिविटी पर जोर दिया गया है:

  • तीस्ता नदी पर सिरवानी और लोअर सामडोंग में दो डबल-लेन स्टील आर्च पुलों की आधारशिला रखी जाएगी।
  • गंगटोक के रिज प्रीसिंक्ट पुनर्विकास और कैलाश मानसरोवर यात्रा से जुड़ी नई सुविधाओं का लोकार्पण होगा।
  • पर्यटन और पर्यावरण को बढ़ावा देने के लिए आधुनिक ऑर्किड एक्सपीरियंस सेंटर का दौरा भी प्रस्तावित है।

कृषि और खेल को बढ़ावा

किसानों की आय बढ़ाने के लिए IFFCO प्रोसेसिंग प्लांट का उद्घाटन किया जाएगा। वहीं, पाकयोंग जिले में क्रिकेट प्रेमियों के लिए इनडोर क्रिकेट सुविधाओं की सौगात भी दी जाएगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+