Pakistan Threatens India: 'हाथ काट देंगे', बौखलाए पाकिस्तान ने भारत को फिर दी गीदड़भभकी

Pakistan Threatens India Over Water: भारत और पाकिस्तान के बीच सिंधु जल संधि (Indus Waters Treaty) को लेकर तनाव लगातार बढ़ता जा रहा है। इस बीच पाकिस्तान के जलवायु परिवर्तन मंत्री मुसद्दिक मलिक ने भारत को कड़ी चेतावनी देते हुए कहा कि जो भी पाकिस्तान के हिस्से के पानी पर दावा करेगा, उसके "हाथ काट दिए जाएंगे।"

उनका यह बयान ऐसे समय आया है जब भारत ने पहलगाम आतंकी हमले के बाद सिंधु जल संधि को फिलहाल स्थगित रखने का फैसला किया है। पाकिस्तान ने इसे अंतरराष्ट्रीय कानून का उल्लंघन बताया है, जबकि भारत का कहना है कि आतंकवाद और सहयोग साथ-साथ नहीं चल सकते।

Pakistan Threatens India Over Water

पाकिस्तान के मंत्री की भारत को खुली चेतावनी

इस्लामाबाद में प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान पाकिस्तान के जलवायु परिवर्तन मंत्री मुसद्दिक मलिक ने कहा कि भारत अगर पाकिस्तान के हिस्से का पानी रोकने की कोशिश करेगा तो इसका जवाब दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि पड़ोसी देश के प्रधानमंत्री यह कह रहे हैं कि पाकिस्तान को एक बूंद पानी भी नहीं मिलेगा, लेकिन पाकिस्तान अपने जल अधिकारों की रक्षा हर हाल में करेगा। मलिक के इस बयान ने दोनों देशों के बीच पहले से जारी तनाव को और बढ़ा दिया है।

ये भी पढे़ं: Pakistan Jail Break: जिस जेल में बंद हैं इमरान खान, वहां पुलिस की आंखों में मिर्च झोंककर भागे 14 कैदी

पाकिस्तान बोला- सिंधु जल संधि अब भी लागू है

पाकिस्तान के सूचना मंत्री अताउल्लाह तरार ने कहा कि सिंधु जल संधि आज भी पूरी तरह लागू है और इसे कोई भी देश अकेले खत्म या स्थगित नहीं कर सकता। उन्होंने दावा किया कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत के फैसले को समर्थन नहीं मिला है। तरार ने कहा कि पानी पाकिस्तान की जीवनरेखा है और इस मुद्दे पर सरकार तथा सेना दोनों एकजुट हैं। उन्होंने भरोसा जताया कि अंतरराष्ट्रीय कानून पाकिस्तान के अधिकारों की रक्षा करेगा।

भारत ने क्यों रोकी सिंधु जल संधि?

भारत ने अप्रैल 2025 में हुए पहलगाम आतंकी हमले के बाद सिंधु जल संधि को फिलहाल स्थगित कर दिया था। इस हमले में 26 लोगों की जान गई थी। भारत ने इस हमले के लिए पाकिस्तान समर्थित आतंकियों को जिम्मेदार ठहराया। केंद्र सरकार ने साफ कहा कि जब तक पाकिस्तान सीमा पार आतंकवाद पर विश्वसनीय और स्थायी कार्रवाई नहीं करता, तब तक संधि पर पहले जैसी व्यवस्था लागू नहीं होगी। पाकिस्तान इन आरोपों को लगातार खारिज करता रहा है।

ये भी पढे़ं: Pakistan Air-Strikes: PAK का दावा- अफगानिस्तान में हवाई हमले में 29 लड़ाकों को मारा, भारत ने पकड़ा झूठ?

भारत ने संधि को बताया पुरानी व्यवस्था

संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार परिषद में भारत की प्रतिनिधि अनुपमा सिंह ने कहा कि 1960 में बनी सिंधु जल संधि आज की परिस्थितियों के हिसाब से पुरानी हो चुकी है। उन्होंने कहा कि जो देश आतंकवाद को बढ़ावा देता है, वह सहयोग और विश्वास पर आधारित संधि का लाभ नहीं मांग सकता। भारत का मानना है कि पिछले छह दशकों में हालात पूरी तरह बदल चुके हैं और संधि की समीक्षा जरूरी है।

सिंधु जल संधि पर आगे क्या होगा?

पाकिस्तान लगातार इस मुद्दे को अंतरराष्ट्रीय मंचों पर उठा रहा है और अब इस्लामाबाद में सिंधु जल संधि पर एक अंतरराष्ट्रीय सेमिनार भी आयोजित कर रहा है। वहीं भारत अपने फैसले पर कायम है और कह रहा है कि आतंकवाद खत्म होने तक सामान्य सहयोग संभव नहीं है। ऐसे में आने वाले दिनों में दोनों देशों के बीच जल विवाद और कूटनीतिक तनाव बढ़ सकता है। पूरी दुनिया की नजर अब इस संवेदनशील मुद्दे पर बनी हुई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+