New Rules from 1 July 2026: 'LPG से लेकर क्रेडिट कार्ड तक', 1 जुलाई से बदल जाएंगे ये 7 जरूरी नियम

New Rules from 1 July 2026: हर महीने की पहली तारीख अपने साथ बहुत सारे बदलाव लेकर आती है जिसके बारे में लोगों को अगर पता नहीं होता तो उन्हें तगड़ी चपत लग जाती है। 1 जुलाई से भी बहुत सारे नियम बदलने वाले हैं, जिनके लागू होने से लोगों के घरेलू बजट से लेकर बैंकिंग वर्क तक बहुत कुछ बदल जाएगा।

इन बदलावों में मुख्य रूप से आधार कार्ड अपडेट, पासपोर्ट की बढ़ी हुई कीमतें, क्रेडिट कार्ड के रिवॉर्ड पॉइंट और लाउंज एक्सेस के नियम, गैस कनेक्शन के दिशा-निर्देश और ईपीएफओ की नई सुविधाएं शामिल हैं। इन सभी नए नियमों की पूर्व जानकारी होना बेहद आवश्यक है ताकि किसी भी तरह की दिक्कत से बचा जाए।

New Rules from 1 July 2026

एलपीजी- पीएनजी गैस कनेक्शन के बदले नियम

रसोई गैस उपभोक्ताओं के लिए भी नए बदलावों की तैयारी पूरी हो चुकी है। जिन उपभोक्ताओं के पास एलपीजी सिलेंडर और पीएनजी पाइपलाइन दोनों के कनेक्शन मौजूद हैं, उन्हें 30 जून तक पीएनजी में पूरी तरह शिफ्ट होने का निर्देश दिया गया था। 1 जुलाई से इस नियम को जमीनी स्तर पर प्रभावी ढंग से लागू किया जा सकता है। हालांकि, अब तक दोनों कनेक्शन रखने वालों की गैस आपूर्ति तत्काल प्रभाव से रोकने का कोई आधिकारिक घोषणा लागू नहीं हुई है।

एलपीजी के दाम में बढ़ोत्तरी!

हर महीने की पहली तारीख पर इंडियन ऑयल मार्केटिंग कंपनियां अपने दामों को रीवाइस करती है, जिसके आधार पर दाम घटते-बढ़ते हैं, 1 जून को भी दिल्ली में 19 किलोग्राम वाले कमर्शियल सिलेंडरों की कीमतों में 42 रुपये की बढ़ोतरी की गई थी, जिससे इसकी कीमत बढ़कर 3113.50 रुपये हो गई है लेकिन घरेलू सिलेंडर के दामों में कोई बदलाव नहीं हुआ था। हो सकता है कि 1 जुलाई को भी सिलेंडर के दामों में इजाफा हो।

आधार कार्ड में मुफ्त ईमेल अपडेट और पुराना ऐप बंद

भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (UIDAI) 1 जुलाई 2026 से आधार से जुड़े नियमों में बड़ा बदलाव करने जा रहा है। अब लोगों को आधार कार्ड में ईमेल आईडी दर्ज या अपडेट कराने के लिए कोई पैसा नहीं देना होगा, अभी इस सेवा के लिए 75 रुपये देने पड़ते हैं लेकिन 1 जुलाई 2026 से ये सर्विस फ्री हो जाएगी लेकिन इस सेवा का लाभ उठाने के लिए आपको नए आधार मोबाइल ऐप का प्रयोग करना होगा। 30 जून के बाद से पुराने 'mAadhaar' ऐप को पूरी तरह बंद हो जाएगा।

पासपोर्ट बनवाना अब होगा काफी महंगा

विदेश यात्रा की योजना बना रहे लोगों को अब ज्यादा पैसा खर्च करना होगा क्योंकि नए पासपोर्ट के आवेदन शुल्क में भारी बढ़ोतरी की जा रही है। सामान्य श्रेणी के तहत नया पासपोर्ट बनवाने की सरकारी फीस अब 1,500 रुपये से बढ़ाकर सीधे 2,500 रु कर दी गई है तो वहीं तत्काल सेवा के तहत पासपोर्ट बनाने वालों के लिए अब 3,500 रुपये के बजाय 5,000 रुपये का भुगतान करना होगा।

SBI -HDFC के क्रेडिट कार्ड की रिवॉर्ड पॉइंट्स की सीमा तय

एसबीआई ने घोषणा की है कि 1 जुलाई से चुनिंदा 'PhonePe SBI' क्रेडिट कार्ड पर मिलने वाले रिवॉर्ड पॉइंट्स की सीमा तय कर दी जाएगी, तो वहीं एचडीएफसी बैंक के क्रेडिट कार्ड धारकों को मिलने वाली मुफ्त घरेलू एयरपोर्ट लाउंज एक्सेस की सुविधा को अब खर्च से जोड़ दिया गया है। नई नीति के तहत, ग्राहकों को एक तिमाही में कम से कम 60,000 रुपये खर्च करने पर ही लाउंज की फ्री सर्विस मिलेगी।

EPFO 3 प्रणाली की शुरुआत!

निजी क्षेत्र के नौकरीपेशा कर्मचारियों के लिए सरकार जल्द ही 'EPFO 3.0' प्रणाली की शुरुआत कर सकती है, जिसके बाद PF खातों से पैसा निकालने की प्रक्रिया बेहद सरल और डिजिटल हो जाएगी। नई व्यवस्था के तहत खाताधारकों को सीधे यूपीआई और एटीएम के माध्यम से भी पीएफ का पैसा निकालने का विकल्प मिल सकता है।

रेलवे के सख्त सुरक्षा नियम

बिना टिकट यात्रा करने वाले यात्रियों पर आर्थिक दंड की राशि बढ़ाने और स्टेशनों और रेल डिब्बों में अनुशासन बनाए रखने के कड़े प्रस्तावों को प्रशासनिक मंजूरी मिल चुकी है, जिन्हें 1 जुलाई से लागू किया जा सकता है।

यह पढ़ें: LPG New Rules: 30 जून की डेडलाइन आज हो रही खत्म! क्या है e-KYC, सब्सिडी और रिफिल का नया नियम?
यह पढ़ें: LPG New Rules: 30 जून की डेडलाइन आज हो रही खत्म! क्या है e-KYC, सब्सिडी और रिफिल का नया नियम?
यह पढ़ें: LPG Update: क्या है 30 दिन का नियम? Indane Gas, HP Gas और BharatGa यूजर्स के लिए क्यों जरूरी?
यह पढ़ें: LPG Update: क्या है 30 दिन का नियम? Indane Gas, HP Gas और BharatGa यूजर्स के लिए क्यों जरूरी?
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+