भारत छोड़ो आंदोलन में शामिल महान हस्तियों को पीएम मोदी ने दी श्रद्धांजलि, महात्मा गांधी को किया याद
नई दिल्ली, 09 अगस्त। भारत छोड़ो आंदोलन में हिस्सा लेने वाले महान स्वतंत्रता सेनानियों को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने श्रद्धांजलि अर्पित की है। पीएम मोदी ने ट्वीट करके लिखा, उन तमाम महान हस्तियों को मेरी श्रद्धांजलि जिन्होंने भारत छोड़ो आंदोलन में अहम भूमिका निभाई और उपनिवेशवाद के खिलाफ लड़ाई को मजबूत किया। महात्मा गांधी से प्रेरित होकर, भारत छोड़ो आंदोलन की भावना पूरे देश में गूंज उठी थी और देश के समस्य युवाओं में जोश भर गया था। बता दें कि महात्मा गांधी के नेतृत्व में 8 अगस्त 1942 को भारत छोड़ो आंदोलन की शुरुआत की गई है। यह आंदोलन द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान शुरू किया गया था और भारत अंग्रेजी हुकूमत से आजादी की मांग कर रहा था।

दरअसल जब क्रिप्स मिशन भारत में फेल हो गया और अंग्रेजी हुकूमत के लिए भारतीयों का समर्थन जुटाने में क्रिप्स मिशन असफल रहा तो गांधीजी ने करो या मरो का नारा देते हुए भारत छोड़ो आंदोलन की शुरुआत की थी। 8 अगस्त 1942 को गोनालिया टैंक मैदान में गांधीजी ने भाषण देते हुए अंग्रेजो भारत छोड़ो का आंदोलन शुरू किया था। हालांकि इस वक्त विश्व युद्ध चल रहा था लेकिन बावजूद इसके अंग्रेजी हुकूमत भारतीय स्वतंत्रता सेनानियों के खिलाफ कार्रवाई की और कांग्रेस के तकरीबन सभी बड़े नेताओं को जेल में डाल दिया था। गांधी जी को भी उनके भाषण के कुछ घंटों बाद जेल में भेज दिया गया, यहां तक कि उनका ट्रायल भी नहीं किया गया।
भारत छोड़ो आंदोलन के दौरान अधिकतर बड़े नेता जेल में बंद रहे और देश की बड़ी आबादी से सीधा संपर्क नहीं कर से। इस आंदोलन में हिंदू महासभा, मुस्लिम लीग, आईएएस, इंडियन इंपीरियल पुलिस, ब्रिटिश इंडियन आर्मी ने अंग्रेजो का साथ दिया। कई भारतीय बिजनेसमैन ने भी इस आंदोलन के दौरान अंग्रेजो का साथ दिया। इस दौरान अमेरिका के राष्ट्रपति फ्रैंकलिन डी रुजवेल्ट ने भी ब्रिटेन के प्रधानमंत्री विस्टन चर्चिल से पर दबाव बनाया कि भारतीयों की कुछ मांगों को पूरा किया जाए। लेकिन अंग्रेजो ने भारतीयों को तुरंत आजादी देने से इनकार कर दिया और कहा कि विश्व युद्ध खत्म होने के बाद ही ऐसा किया जा सकता है।












Click it and Unblock the Notifications