पीएम मोदी ने वीर सावरकर को उनकी जयंती पर किया नमन, बोले- उनका बलिदान हमें शक्ति देता है

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को विनायक दामोदर सावरकर को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि दी। पीएम मोदी ने ट्वीट कर कहा कि मां भारती के वीर सपूत सावरकर को उनकी जयंती पर नमन।

नई दिल्ली, 28 मई: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को विनायक दामोदर सावरकर को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि दी। पीएम मोदी ने ट्वीट कर कहा कि मां भारती के वीर सपूत सावरकर को उनकी जयंती पर नमन। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने भी वीर सावरकर को उनकी जयंती पर याद किया और कहा कि उनका बलिदान हमें प्रेरणा और शक्ति देता रहेगा।

pm narendra modi

उन्होंने ट्वीट किया कि राष्ट्रवाद के प्रतीक स्वतंत्रता सेनानी वीर सावरकर को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि। सावरकर जी का जीवन इस बात का उत्कृष्ट उदाहरण है कि कोई देश के लिए कैसे जी सकता है। उनका बलिदानी जीवन हमें प्रेरणा और शक्ति देता रहेगा। शाह ने कहा कि स्वतंत्रता आंदोलन में उनके अद्वितीय योगदान और समाज से अस्पृश्यता को दूर करने के उनके प्रयासों को कभी नहीं भुलाया जा सकता। शाह ने कहा कि वीर सावरकर को एक ही जीवन में दो आजीवन कारावास मिले और कालकोठरी की अमानवीय यातनाएं, भारती मां को परम गौरव तक ले जाने के उनके संकल्प को नहीं रोक सकीं।

वीर सावरकर के योगदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने वीर सावरकर को श्रद्धांजलि दी और कहा कि भारत के स्वतंत्रता संग्राम में उन्होंने जो प्रभावी भूमिका निभाई वह प्रेरणादायक है। वीर सावरकर साहस, दृढ़ संकल्प और बलिदान के प्रतीक थे। भारत के स्वतंत्रता संग्राम में उन्होंने जो प्रभावी भूमिका निभाई वह प्रेरणादायक है। उनका पूरा जीवन देश और समाज की सेवा के लिए समर्पित था। मैं ऐसे वीर सावरकर को उनके जन्म पर नमन करता हूं।

बता दें कि वीर सावरकर के नाम से मशहूर विनायक दामोदर सावरकर का जन्म 28 मई 1883 को नासिक में हुआ था। वह एक स्वतंत्रता सेनानी, राजनीतिज्ञ, वकील और लेखक थे। सावरकर को 'हिंदुत्व' शब्द गढ़ने के लिए जाना जाता है।

यह भी पढ़ें- 'तमिल को हिंदी की तरह बनाएं राजभाषा', पीएम मोदी के सामने सीएम स्टालिन ने मंच से उठाया मुद्दा

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+