वन ओशन समिट में बोले पीएम मोदी- समुंद्र से प्लास्टिक निकालने के लिए नेवी चलाएगी अभियान
नई दिल्ली, 11 फरवरी: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को 'वन ओशन समिट' को संबोधित किया है। वीडियो कॉन्फ्रेसिंग के जरिए जुड़े पीएम ने कहा कि फ्रांस के राष्ट्रपति मैक्रों को इसके लिए बधाई देते हुए कहा कि भारत की सभ्यता हमेशा से समुद्र से जुड़ी सभ्यता रही है। आज हमारी सुरक्षा और समृद्धि महासागरों से जुड़ी हुई है। उन्होंने समुंद्र से प्लास्टिक को साफ करने के लिए एक विशेष अभियान चलाए जाने की भी बात कही।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, भारत सिंगल यूज प्लास्टिक को खत्म करने के लिए प्रतिबद्ध है। भारत ने हाल ही में तटीय क्षेत्र से प्लास्टिक और कचरे को साफ करने के लिए एक राष्ट्रीय स्तर का अभियान चलाया गया जिसमें युवाओं ने 13 टन प्लास्टिक कचरा एकत्र किया। अब हमारी नौसेना को समुद्र से प्लास्टिक कचरे को साफ करने का अभियान चलाएगी। इसके उनको लिए इस साल 100 दिन दिए हैं। उन्होंने कहा कि भारत को सिंगल यूज प्लास्टिक पर वैश्विक पहल शुरू करने में फ्रांस के साथ शामिल होने में खुशी होगी।
बता दें कि वन ओशन शिखर सम्मेलन का आयोजन फ्रांस के ब्रेस्ट में संयुक्त राष्ट्र और विश्व बैंक के सहयोग से 9-11 फरवरी के बीच हुआ है। समिट को भारत के प्रधानमंत्री के अलावा जर्मनी, यूनाइटेड किंगडम, दक्षिण कोरिया, जापान, कनाडा समेत कई राष्ट्राध्यक्षों ने भी संबोधित किया। इस समिट का उद्देश्य समुद्री इकोसिस्टम के संरक्षण और समर्थन की तरफ दुनिया का ध्यान दिलाना है।












Click it and Unblock the Notifications