प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किए श्रीवेंकेटेश्वरा स्वामी मंदिर के दर्शन, तस्वीरें

प्रधानमंत्री मोदी ने श्रीवेंकेटेश्वरा स्वामी मंदिर में काफी समय गुजारा। वो नंगे पैर और पारंपरिक लिबास में मंदिर गए और विधिवत पूजा अर्चना की।

तिरुपति। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज तिरुपति के श्रीवेंकेटेश्वरा स्वामी मंदिर में पूजा अर्चना की। पीएम मोदी श्रीवेंकटेश्वरा विश्वविद्यालय में पांच दिनों तक चलने वाले वार्षिक भारतीय विज्ञान कांग्रेस का उद्घाटन करने आंध्र प्रदेश के तिरुपति पहुंचे हैं। पीएम मोदी के ट्विटर अकाउंट पर उनके मंदिर-दर्शन की तस्वीरें शेयर की गई हैं।

पीएम मोदी ने किए श्रीवेंकेटेश्वरा मंदिर के दर्शन

 देश वैज्ञानिकों का आभारी रहेगा

देश वैज्ञानिकों का आभारी रहेगा

प्रधानमंत्री मोदी ने श्रीवेंकेटेश्वरा स्वामी मंदिर में काफी समय गुजारा। वो नंगे पैर और पारंपरिक लिबास में मंदिर में गए और पूजा अर्चना की। इस दौरान उन्होंने विधिवत पूजा की। इससे पहले श्रीवेंकटेश्वरा विश्वविद्यालय में पांच दिनों तक चलने वाले वार्षिक भारतीय विज्ञान कांग्रेस का उद्घाटन करने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वैज्ञानिकों की जमकर तारीफ की। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि राष्ट्र हमेशा उन वैज्ञानिकों का आभारी रहेगा जो बिना थके लगातार देश को आगे ले जाने के लिए काम में जुटे हैं।

 ग्रामीण भारत में वैज्ञानिक गतिविधियों की जरूरत: मोदी

ग्रामीण भारत में वैज्ञानिक गतिविधियों की जरूरत: मोदी

पीएम ने यहां उद्घाटन कार्यक्रम में बोलते हुए कहा कि वैज्ञानिकों की कोशिश हमारे समाज को सशक्त बनाने की होती है। उनके विजन, श्रम और नेतृत्व से समाज सशक्त बनता है। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि अटल इनोवेशन मिशन प्रोग्राम के माध्यम से वैज्ञानिक गतिविधियों को बढ़ाया जाएगा। सस्टेनेबल डिवेलपमेंट के लिए प्लास्टिक वेस्ट और इलेक्ट्रिकल वेस्ट के इस्तेमाल पर जोर देना होगा। गांवों में जैविक माध्यम से बिजली बनाने और खाद बनाने के लिए प्लांट लगाए जाएंगे। देश को आगे बढ़ाने के लिए रक्षा तकनीक से लेकर ग्रामीण भारत में वैज्ञानिक गतिविधियों की जरूरत है।

'स्कूल और कॉलेजों को चाहिएं ज्यादा प्रयोगशालाएं'

'स्कूल और कॉलेजों को चाहिएं ज्यादा प्रयोगशालाएं'

पीएम मोदी ने इस दौरान कहा कि स्कूल और कॉलेजों में अच्छी प्रयोगशाला की सुविधा होनी चाहिए। इससे स्कूल के बच्चे भी विज्ञान में योगदान दे सकते हैं और देश के विकास में सहयोग कर सकते हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि तकनीक के क्षेत्र में 2030 में भारत टॉप 3 देशों में शामिल होगा। हमारी सरकार वैज्ञानिकों और वैज्ञानिक संस्थानों का पूरा सहयोग करेगी। दूसरे देशों के साथ मिलकर तकनीक को आगे बढ़ाने का काम किया जाएगा।

 'सरकार वैज्ञानिक क्षेत्रों के विकास के लिए प्रतिबद्ध'

'सरकार वैज्ञानिक क्षेत्रों के विकास के लिए प्रतिबद्ध'

पीएम मोदी ने कहा कि कल के निवेश के लिए जरूरी है कि हम आज ही अपने लोगों और इन्फ्रास्ट्रक्चर को मजबूत बनाएं। उन्होंने कहा कि हमें जरूरत है कि ऐसी तकनीक की वृद्धि पर जोर दें जिससे हमारे विकास को फायदा मिले। हमें ऐसी तकनीक का लाभ उठाने के लिए तैयार रहने की जरूरत है। सरकार विभिन्न क्षेत्रों में वैज्ञानिक ज्ञान को बढ़ाने और नई खोजों के लिए जरूरी समर्थन के लिए प्रतिबद्ध है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+