युवक ने ट्विटर पर की माला की तारीफ,PM एक हफ्ते में भिजवा दिया घर
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री अपनी पोशाक, अपने स्टाइल के लिए अक्सर चर्चा में रहे हैं। लोग पीएम के ड्रेसिंग स्टाइल को फॉलो करते हैं। मोदी स्टाइल के कुर्ते युवाओं की खास पसंद में शामिल हैं। लोग सोशल मीडिया पर पीएम के कपड़ों की, उनके फैशन सेंस की तारीफ करते हैं। पीएम मोदी के एक फैन से उनके गले की माला की तारीफ की और उसे पाने की इच्छा जताई। युवक से ट्वीट कर अपनी बात पीएम तक पहुंचाई तो पीएम मोदी ने बिना देर किए फौरन ही उसकी इच्छा पूरी कर दी और हफ्ते भर के भीतर माला उनके घर भिजवा दिया।

दरअसल पंचायती राज दिवस के दिन मध्य प्रदेश में एक कार्यक्रम के दौरान पीएम मोदी को एक माला पहनाई गई। संबोधन के दौरान भी पीएम ने उस माला को पहने रखा। पीएम की ये माला धनबाद के रहने वाले एक इंजीनियर छात्र को पसंद आ गई। राबेश कुमार सिंह नाम के छात्र ने पीएम के इस माला की तारीफ करते हुए ट्विटर पर लिखा कि प्रधानमंत्री @narendramodi जी नमस्ते आप को पंचायती राज दिवस पर सुन रहा था, बहुत ही सुन्दर उद्बोधन आप के गले में सोने के रंग जैसा माला देखा बहुत ही अच्छा लगा, क्या ये माला मुझे मिल सकता है।
पीएम मोदी ने फौरन ही युवक की इच्छा पूरी तरते हुए वो माला उनके घर भिजवा दी। साथ की एक पत्र भी लिखा, जिसमें उन्होंने युवक के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए आशीष दिया। राबेश ने उस माला को पहनकर फोटो खिंचवाई और पीएम मोदी के लिखे खत के साथ उसे ट्विटर पर अपलोड किया। राबेश ने पीएम का धन्यवाद किया। हालांकि ये कोई पहना मामला नहीं है। इससे पहले भी पीएम मोदी ने भगवान शंकर के चित्र वाले अपने नीले स्टार्फ को गिफ्ट कर दिया था। शिल्पी तिवारी नाम की महिला ने पीएम के नीले स्कार्फ की तारीफ की थी, जिसके बाद पीएम मोदी ने उनकी इच्छा पूरी करते हुए उन्हें वो स्कार्फ भिजवाया था।












Click it and Unblock the Notifications